Who is Gurnoor Brar: भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की तलाश हमेशा जारी रहती है और अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में आ रहा है, नाम है गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) का. पंजाब के इस लंबे-चौड़े तेज गेंदबाज को BCCI चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने ‘भविष्य की संभावना’ बताया है. छह फीट पांच इंच लंबे बरार अपनी रफ्तार, बाउंस और रिवर्स स्विंग की क्षमता से लगातार प्रभावित कर रहे हैं.
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुरनूर कि क्रिकेट उनका पहला प्यार नहीं था. स्कूल के दिनों में वो फुटबॉल और टेनिस खेलते थे. क्रिकेट सिर्फ टाइमपास था. हालांकि एक दोस्त की सलाह ने उनकी जिंदगी बदल दी. दोस्त ने कहा कि लंबी हाइट की वजह से वह अच्छे तेज गेंदबाज बन सकते हैं. इसके बाद बरार ने 16 साल की उम्र में गेंद हाथ में उठाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.
🚨 News 🚨
Presenting #TeamIndia‘s squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
स्टेन को देखकर शुरू की गेंदबाजी
गुरनूर बचपन से साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन के बड़े फैन रहे हैं. वह सड़क पार करते समय भी स्टेन, ब्रेट ली और शोएब अख्तर के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते थे. बरार ने कहा कि स्टेन की गति के साथ उनकी स्किल उन्हें सबसे अलग बनाती थी. यही वजह थी कि उन्होंने तेज गेंदबाजी अपनाई.
गिल ने पहचाना टैलेंट
सिर्फ दो साल क्रिकेट खेलने के बाद बरा की मुलाकात शुभमन गिल से हुई. उस समय गिल भारतीय अंडर 19 टीम का हिस्सा थे. कटोच शील्ड मैचों में गिल ने बरार की गेंदबाजी देखी और काफी प्रभावित हुए. कटोच शील्ड एक मशहूर, मल्टीडे सीनियर पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ऑर्गनाइज़ करता है. इसका मकसद पंजाब, इंडिया में सबसे अच्छी इंटर-डिस्ट्रिक्ट टीम चुनना है.
गिल की सिफारिश के बाद बरार को डिस्ट्रिक्ट में जगह मिली. इसके बाद उन्होंने मोहाली के लिए खेला और फिर पंजाब अंडर-23 टीम तक पहुंचे.
पंजाब किंग्स में मिला पहला बड़ा मौका
गुरनूर ने 2021 में पंजाब के लिए लिस्ट ए डेब्यू किया और अगले साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. भले ही आंकड़े ज्यादा बड़े नहीं थे, लेकिन उनकी पेस ने IPL टीमों का ध्यान खींच लिया. पंजाब किंग्स ने उन्हें नेट बॉलर के तौर पर टीम से जोड़ा. यहीं उन्होंने शिखर धवन को अपनी रफ्तार से प्रभावित किया.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 नए चेहरों को मौका
बरार के मुताबिक धवन ने उनसे कहा था कि वह पूरे सेशन टीम के साथ रहेंगे. बाद में राज अंगद बावा के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें स्कॉड में शामिल कर लिया गया.
आईपीएल डेब्यू और बड़ा सबक
लखनऊ के खिलाफ गुरनूर बरार को आईपीएल डेब्यू का मौका मिला. खास बात यह रही कि टॉस के समय शिखर धवन ने उन्हें बताया कि नई गेंद से पहला ओवर वही डालेंगे.
अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा और सैम करन जैसे बड़े गेंदबाजों के बीच नई गेंद मिलने से बरार को कॉन्फिडेंस बूस्टर मिला था. उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ दो रन दिए. लेकिन दूसरे ओवर में लगातार नो बॉल और फ्री हिट पर छक्के खाने पड़े. यही वह पल था जब उन्हें समझ आया कि सिर्फ पेस काफी नहीं होती.
बरार ने कहा- आज के बल्लेबाज 155 kmph की गेंद से भी नहीं डरते. आपको प्लानिंग करनी पड़ती है.
इंजरी की वजह से करियर रहा प्रभावित
आईपीएल के बाद शेर-ए-पंजाब ट्रॉफी के दौरान बरार को डिस्क बल्ज हुआ, जो बाद में फ्रैक्चर में बदल गया. इस चोट की वजह से वह पूरा 2023-24 सीजन नहीं खेल पाए. उन्होंने माना कि वर्कलोड मैनेजमेंट और रिकवरी को लेकर वह जानकार नहीं थे, ज्यादा बॉलिंग लोड और कम रिकवरी की वजह से चोट गंभीर हो गई.
गिल ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ
जब बरार चोट से बाहर थे और उनके पास आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं था, तब शुभमन गिल ने उन्हें गुजरात टाइटन्स में नेट बॉलर बनने का मौका दिया. गिल ने उनसे कहा था- तू जा, काफी सीखेगा. यहीं से बरार के करियर को नई दिशा मिली.
आशीष नेहरा बने मेंटर
गुजरात में आशीष नेहरा ने बरार को सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बॉडी मैनेजमेंट का महत्व भी समझाया. नेहरा लगातार उन्हें अपनी इंजरी के किस्से सुनाते और बताते कि वर्कलोड बैलेंजस कितना जरूरी है. उनका कहना था कि मेहनत जरूरी है, लेकिन शरीर की सुनना उससे भी ज्यादा जरूरी है.
रबाडा से मिल रही सीख
गुजरात में बरार की दोस्ती साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा से भी हुई. बरार ने बताया कि रबाडा उनकी गेंदबाजी को ध्यान से देखते हैं और हमेशा सिंपल गेंदबाजी पर फोकस करने की सलाह देते हैं, अच्छी पेस के साथ सही लेंथ.
रिवर्स स्विंग बना सबसे बड़ा हथियार
अब घरेलू क्रिकेट में एक गेंद इस्तेमाल होने की वजह से रिवर्स स्विंग पर काफी काम कर रहे हैं. 25 साल के बरार 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट ले चुके हैं. वहीं 9 लिस्ट ए में उनके नाम 12 विकेट हैं. 9 टी20 में उनके नाम 10 विकेट हैं. आईपीएल में वो महज एक मैच साल 2023 में खेले थे, जहां उन्होंने 3 ओवर्स में 42 रन दिए थे.
अफगानिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
अफगानिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान) रोहित शर्मा, विराट कोहली,श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.
अफगानिस्तान का भारत दौरा (होम सीरीज)
6-10 जून: एकमात्र टेस्ट, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)
14 जून: पहला वनडे, धर्मशाला
17 जून: दूसरा वनडे, लखनऊ
20 जून: तीसरा वनडे, चेन्नई
—- समाप्त —-
