मंगेतर के पास पहुंचीं प्राइवेट तस्वीरें, 3 दिन बाद थी शादी… दुल्हन और उसके माता-पिता ने खत्म कर ली जिंदगी – Man sends brides private pics to her fiance She her parents end life lcla


जिस लड़की की आज शादी होने वाली थी, उसने और उसके माता-पिता ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. ये दहला देने वाली कहानी कर्नाटक के मैसूर जिले की है. यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. पूरा परिवार बेटी की शादी के लिए जुटा हुआ था. इसी बीच कहानी में ऐसा मोड़ आया कि फैमिली तबाह हो गई. एक झटके में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं. दरअसल, लड़की के मंगेतर को एक युवक ने लड़की की प्राइवेट तस्वीरें भेज दी थीं.

तस्वीरें लीक होने के बाद लड़की की जिस घर में शादी होनी थी, वहां विवाद शुरू हो गया था. मंगेतर के साथ भी लड़की की कहासुनी हुई थी. इसी पूरे मामले को लेकर लड़की और उसके माता-पिता तनाव में थे. शादी से कुछ दिन पहले सोमवार को 21 साल की इस लड़की ने और उसके माता-पिता ने जान दे दी.

पुलिस का कहना है कि उल्लास गौड़ा नाम का युवक लड़की को पसंद करता था. उसने शादी के लिए भी प्रपोज किया था. उल्लास गौड़ा इस 21 साल की लड़की को परेशान करता रहा. उसने लड़की की 44 साल की मां और 54 साल के पिता पर भी दबाव डाला, लेकिन लड़की ने और उसके परिजनों ने उसका प्रपोजल साफ ठुकरा दिया था. उल्लास गौड़ा इसी बात से बेहद नाराज था. लड़की की सगाई हो चुकी थी और आज 24 जून को शादी होने वाली थी.

यह भी पढ़ें: UP: छात्रा की शादी तय हुई तो ट्यूशन टीचर ने अश्लील फोटो मंगेतर को भेज दिए, डिलीट करने के लिए मांगे 10 लाख रुपये

पुलिस ने कहा कि 21 जून की रात लड़की के माता-पिता ने उल्लास गौड़ा और उसके माता-पिता को अपने घर बुलाया और समझाया भी था. साथ ही उन्होंने उसके मोबाइल से लड़की से जुड़ी कुछ प्राइवेट तस्वीरें और मैसेज डिलीट करवाए थे.

लेकिन, गौड़ा ने कुछ तस्वीरें अपने पास रख ली थीं. घर लौटने के तुरंत बाद उसने कथित तौर पर वे तस्वीरें लड़की के मंगेतर को भेज दीं. इससे दूल्हा और उसका परिवार भड़क गया. वे लोग तुरंत दुल्हन के घर पहुंच गए और मामला बढ़ता चला गया. रिश्ता टूटने के बीच दुल्हन और उसके परिजन तनाव में आ गए.

लड़की और उसके माता-पिता ने केम्पैनाहुंडी गांव में अपने घर पर कथित तौर पर जहर खा लिया. पुलिस ने कहा कि परिवार ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए उल्लास गौड़ा को जिम्मेदार ठहराया. पुलिस ने उल्सा गौड़ा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. घटना के बाद से वह फरार है. पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है.

(नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *