आ रहा है Samsung Galaxy M47 5G, भारत में कल होगी लॉन्चिंग – Samsung Galaxy M47 5G Smartphone Specs display chipset camera ttecr


सैमसंग भारत में नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Galaxy M47 5G है.  सैमसंग के इस स्मार्टफोन में कई अच्छे फीचर्स, दमदार कैमरा मिलेगी. इस हैंडसेट के लिए ऐमेजॉन इंडिया पर एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया गया है, जिसमें पर ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है. इस स्मार्टफोन को भारत में 29 जून को लॉन्च किया जाएगा. 

सैमसंग के इस स्मार्टफोन का टीजर दो कलर वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें एक रेड और ब्लू कलर थीम हैं. बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. साथ ही LED फ्लैश लाइट मिलती है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Samsung Galaxy M47 5G का डिस्प्ले 

ऐमेजॉन इंडिया पर लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, सैमसंग का यह हैंडसेट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ आएगा. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा. 

Galaxy M47 5G का चिपसेट 

सैमसंग के हैंडसेट में क्वालकॉम का स्नेपड्रेगन प्रोसेसर दिया जाएगा, हालांकि वेरिएंट का खुलासा नहीं किया है. इसमें फास्ट LPDDR5X Ram और UFS 3.1 की स्टोरेज मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में क्यों दिया जाता है RESTART फीचर? क्या रीस्टार्ट करने से कोई फायदा होता भी है, यहां जानें

Samsung Galaxy M47 5G 6 साल तक OS 

ऐमेजॉन इंडिया पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम 47 5जी हैंडसेट को 6 साल के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट और 6 साल के लिए ही सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. 

Samsung Galaxy M47 5G की बैटरी और कैमरा 

लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, इसमें लॉन्ग लास्टिंग बैटरी मिलेगी, जिसमें लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक 6000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: आ रहा है iPhone 18 Pro, अब पहले से महंगा होगा अपकमिंग स्मार्टफोन, बेहतर होगा कैमरा

Samsung Galaxy M47 5G की संभावित कीमत 

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इसकी कीमत 27 हजार रुपये हो सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक कीमत को कंफर्म नहीं की है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *