Ashadha Maas Lucky Rashi: आषाढ़ मास से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जरूर करें ये काम – ashadha month 2026 lucky zodiac signs grah gochar chaturmas horoscope tvisg


Ashadha Maas Lucky Rashi: आज से आषाढ़ का महीना शुरू हो चुका है. ज्योतिषियों के मुताबिक, इस महीने में कई बड़े ग्रह जैसे गुरु, शनि अपनी चाल में बदलाव करेंगे. इसी महीने में चातुर्मास की भी शुरुआत होती है. आषाढ़ का महीना (जो इस समय चल रहा है) कई राशियों के लिए किस्मत के बंद दरवाजे खोलने वाला साबित होने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महीने कई बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन और शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे कुछ खास राशियों पर धन, करियर और भाग्य का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि आषाढ़ के इस महीने में किन राशियों की लॉटरी लगने वाली है और किसे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आषाढ़ का महीना बेहद फलदायी रहने वाला है. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और यात्राओं से लाभ होगा.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से बहुत मजबूत संकेत दे रहा है. ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है. आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी. निवेश करने के लिए यह समय काफी अच्छा है, भविष्य में बड़ा रिटर्न मिल सकता है. आपकी बातचीत की शैली से लोग प्रभावित होंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है और सुख-शांति का माहौल रहेगा.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आषाढ़ मास मान-सम्मान और तरक्की लेकर आया है. अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो इस महीने कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना भाग्य का पूरा सहयोग दिलाने वाला साबित होगा. जो काम लंबे समय से पेंडिंग थे, वे इस महीने आसानी से पूरे हो जाएंगे. किस्मत का हर मोड़ पर साथ मिलेगा. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी.  जो लोग विदेश जाने या विदेशी कंपनियों से जुड़कर काम करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आषाढ़ का महीना आत्मबल और धन लाभ बढ़ाने वाला रहेगा. व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा कमाने का है. नया काम शुरू करने के लिए भी स्थितियां अनुकूल हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *