राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी लव कुश मिश्रा के घर चलेगा बुलडोजर! अथॉरिटी ने पत्नी को थमाया नोटिस – ram mandir theft accused luv kush mishra property notice ayodhya ntc dhrj


राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लव कुश मिश्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर बन रही बिल्डिंग को लेकर नोटिस जारी किया है. प्राधिकरण का कहना है कि जांच के दौरान निर्माण में नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है. इसी वजह से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है. तय समय में जवाब नहीं मिलने पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, जिसमें ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है.

दरअसल, जब अथॉरिटी के अधिकारी जांच करने मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बिल्डिंग का काम नियमों के हिसाब से नहीं चल रहा था. मकान बनाने में कायदे-कानूनों की जमकर अनदेखी की गई थी. यह देखते ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और लवकुश की पत्नी को नोटिस थमा दिया.

इस नोटिस में अथॉरिटी ने पूछा है कि क्या इस बिल्डिंग को बनाने के लिए कोई नक्शा पास कराया गया है या नहीं? अगर नक्शा पास है, तो उसके सारे कागजात एक हफ्ते के अंदर दफ्तर में जमा करने होंगे. अगर तय समय पर जवाब नहीं दिया गया या कागज नहीं दिखाए गए, तो प्रशासन इस अवैध निर्माण को गिरा देगा. फिलहाल अथॉरिटी को जवाब का इंतजार है.

नौकरी के दौरान ही खरीदी गई थी यह कीमती जमीन

जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि लवकुश मिश्रा जब राम मंदिर के दफ्तर में काम करता था, उसी दौरान उसने यह जमीन अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर खरीदी थी. सरकारी कागजात बताते हैं कि यह सौदा 16 अक्टूबर 2025 को सोहावल तहसील के मंगसी परगना इलाके में कमल स्वरूप सिंह नाम के शख्स से किया गया था.

रजिस्ट्री के वक्त इस जमीन की कीमत कागजों पर सिर्फ 8.8 लाख रुपये दिखाई गई थी, लेकिन अगर आज के हिसाब से देखें तो इस प्रॉपर्टी की बाजार में असली कीमत करीब 25 लाख रुपये के आसपास बैठती है. इसी कीमती जमीन पर बिना मंजूरी के धड़ल्ले से काम चल रहा था, जो अब प्रशासन की रडार पर है.

पहले से चल रही है चोरी के मामले की जांच

राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ा यह चोरी का मामला पहले से ही जांच के घेरे में है. पुलिस और प्रशासन की टीमें इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हैं. अब जब आरोपी से जुड़ी इस बेनामी जैसी संपत्ति पर भी सीधे कार्रवाई शुरू हो गई है, तो यह पूरा मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है.

राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में अब जब आरोपी की संपत्ति पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है, तो यह मामला और गंभीर हो गया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि आरोपी का परिवार इस नोटिस का क्या जवाब देता है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *