पापा बने ‘इंडियन आइडल 12’ के सिंगर, नन्ही राजकुमारी के कान में दी आजान, हुए भावुक, बोले- अल्लाह का तोहफा – indian idol 12 mohd danish blessed with daughter give azaan to newlyborn ears gets emotional tmovf


बधाई हो! ‘इंडियन आइडल 12’ के फेमस सिंगर मोहम्मद दानिश दूसरी बार पिता बन गए हैं. सिंगर के घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है. दानिश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस संग गुड न्यूज शेयर की. वो अपनी नन्ही प्रिंसेस को गोद में लिए नजर आए. फैंस और सेलेब्स से उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. 

पापा बने दानिश

दानिश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी न्यूली बॉर्न बेटी को गोद में थामे नजर आ रहे हैं. दानिश बेटी के कान में आजान देते हुए दिखाई दिए. बता दें कि मुस्लिम धर्म में बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहले उसके कान में आजान दी जाती है. दानिश ने खुद अपनी बेटी के कान में आजान दी. 

वीडियो के साथ सिंगर ने लिखा- अल्लाह का सबसे बेहतरीन तोहफा. हमारी बेबी गर्ल आ गई है. दानिश ने कैप्शन में आगे लिखा- हमारी नन्ही राजकुमारी आ गई है. अल्लाह की इस सबसे कीमती नेमत के लिए अलहम्दुलिल्लाह. 

 

दानिश ने दिखाई लाडली की झलक

दानिश ने अपनी लिटिल प्रिंसेस की पहल झलक तो दिखा दी है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है. बेटी के पिता बनकर दानिश की खुशी का अंदाजा नहीं है. उनके घर में जश्न का माहौल है. फैंस भी उन्हें बेटी के जन्म पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. 

इंडियन आइडल 12′ के फाइनलिस्ट मोहम्मद दानिश की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी के बाद उन्होंने साल 2024 में बेटे का वेलकम किया था. अब वो बेटी के पिता बन गए हैं. बेटी के आने से उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई है. 

मोहम्मद दानिश को ‘इंडियन आइडल 12’ से सिंगर के तौर पर तगड़ी पहचान मिली है. शो में उनकी गायकी और रुहानी आवाज को काफी पसंद किया गया था. दानिश भले ही शो नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *