‘धुरंधर का दौर गया, अब है कॉमेडी का सीजन’, बोले भोजपुरी स्टार रवि किशन, धमाल 4 पर की बड़ी भविष्यवाणी – bhojpuri star ravi kishan predicts dhamaal 4 box office hit dig at dhurandhar season ajay devgn tmovj


थिएटर्स में काफी लंबे समय बाद कॉमेडी फिल्मों की वापसी हुई है, जिसे फैमिली ऑडियंस भी देखना पसंद कर रही है. अक्षय कुमार ही अभी तक दो फिल्में- भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल लाए. अब कुछ दिनों बाद अजय देवगन भी फैमिली-कॉमेडी फिल्म धमाल का चौथा पार्ट ला रहे हैं, जिसके लिए जनता काफी एक्साइटेड है. 

धमाल 4 पर रवि किशन का बयान

धमाल एक हिट बॉलीवुड कॉमेडी फ्रेंचायजी है, जिसके तीन पार्ट्स अभी तक बन गए हैं और सभी को काफी पसंद किया गया है. धमाल 4 में पुराने किरदारों के साथ-साथ नए किरदारों की भी एंट्री हुई है. इस नई कहानी में भोजपुरी सिनेमा के स्टार और सांसद रवि किशन एक अनोखे रोल में नजर आएंगे. 

हाल ही में रवि किशन ने अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म को लेकर HT से कुछ बातचीत की है. उनका कहना है कि धमाल 4 एक बड़ी हिट फिल्म साबित होगी और ये कॉमेडी फिल्मों के दौर को फिर से शुरू करने का काम भी करेगी. इसके साथ-साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट धुरंधर पर भी कुछ कहा है. 

रवि किशन का कहना है- धमाल 4 एक मैडनेस से भरी फिल्म होने वाली है. अभी अक्षय कुमार की वो फिल्म, वेलकम टू द जंगल चल रही है. अब धुरंधर, एक्शन का दौर गया और कॉमेडी का सीजन आया. हर छह महीने में लोगों का स्वाद बदलता है. हम 34 साल से देख रहे हैं. ये कॉमेडी दौर है और इसमें धमाल बहुत चलेगी क्योंकि इसे काफी अच्छी तरह से लिखा गया है. फिल्म के सब जोक्स अपने हंसाएंगे. उसके गाने भी चल रहे हैं. तो समय अच्छा है और वो फिल्म मुझे बहुत बड़ी हिट दिख रही है. मैं उसमें एक समुद्री डाकू बना हूं और फिर मैं मिर्जापुर में आ रहा हूं, एक बहुत ही विराट रूप में. 

धमाल फ्रेंचायजी का ‘धमाल’

बात करें धमाल फ्रेंचायजी की, तो इसका पहला पार्ट साल 2007 में आया था जिसमें रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी और संजय दत्त जैसे एक्टर्स थे. फिर डबल धमाल फिल्म में भी ये सभी एक्टर्स ने अपने किरदारों को प्ले किया. हालांकि साल 2019 में आई टोटल धमाल में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी के अलावा पूरी कास्ट बदली गई. इसमें अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय मिश्रा की एंट्री हुई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. 

अब धमाल 4 में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के अलावा, बाकी सभी एक्टर्स हैं. बस इसमें रवि किशन, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद और संजीदा शेख की एंट्री हुई है. ये फिल्म 10 जुलाई को थिएटर्स में लगेगी जिसे इंदर कुमार ने डायरेक्ट किया है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *