Quote of the Day: ‘बहुत बार फेल हुआ, लेकिन…’, द्रविड़ का ये मंत्र आपको बनाएग असली विनर – rahul dravid inspirational quotes i failed at many times but i never stopped trying quote of the day tvisu


‘बहुत बार फेल हुआ, लेकिन प्रयास करना जारी रखा’ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और 2024 में ICC टी-20 मेंस विश्व कप में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का यह मंत्र जीवन में कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करता है. राहुल जीवन में अलग-अलग समय पर कई बार असफल हुए हैं. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. वह लगातार कोशिश करते गए और आगे चलकर एक बड़े खिलाड़ी बने. राहुल द्रविड़ का यह सफलता मंत्र न सिर्फ खेल के मैदान, बल्कि हर क्षेत्र में कठिनाइयों से जूझ रहे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

राहुल मानते हैं कि सफलता किसी एक जीत का परिणाम नहीं, बल्कि लगातार किए गए प्रयासों का नतीजा होती है. जो लोग असफल होने के डर से प्रयास ही नहीं करते, वो जीवन में हमेशा बड़ी उपलब्धियों से दूर रह जाते हैं. जो लोग पहली या दूसरी असफलता के बाद लक्ष्य से कदम पीछे खींच लेते हैं, उनके सिर कभी बड़ी कामयाबी का ताज नहीं सजता है.

राहुल द्रविड़ का पूरा करियर धैर्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत का उदाहरण रहा है. अपने करियर के लंबे दौर में राहुल ने कई ऐसे मुश्किल समय देखे, जब उनके प्रदर्शन पर सवाल उठे, टीम में उनकी भूमिका बदली गई और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. राहुल ने हर चुनौती को सीखने का अवसर माना और लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखी. यही कारण है कि आज दुनिया उन्हें न सिर्फ एक महान बल्लेबाज के रूप में देखती है, बल्कि मजबूत मानसिकता और अटूट संकल्प वाला खिलाड़ी भी मानती है.

धैर्य, अनुशासन और सीख भी जरूरी
जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास के साथ-साथ धैर्य, अनुशासन और लगातार सीखने की इच्छा को मन में जगाए रखना भी जरूरी है. कई बार नतीजे हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं होते हैं, लेकिन हर परिणाम और प्रयास हमें जीवन में कुछ नया सिखाकर आगे बढ़ते रहने का मौका जरूर देता है. इसलिए असफलता को अंत नहीं, बल्कि अगली सफलता की तैयारी मानना चाहिए. इस तैयारी में इंसान के धैर्य, अनुशासन और सीख की अग्नि परीक्षा होती है. जो इंसान इन तीनों बातों को ध्यान रखते हुए प्रयास करता है, उसके दर पर कामायबी एक दिन दस्तक जरूर देती है.

राहुल द्रविड़ का यह संदेश युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो अपने लक्ष्य को हासिल करने की राह पर संघर्ष कर रहे हैं. ध्यान रहे कि जीवन में परिस्थितियां हमेशा अनुकूल नहीं होती हैं, लेकिन यदि संकल्प मजबूत हो और प्रयास लगातार जारी रखा जाए तो सफलता देर से ही सही, लेकिन मिलती जरूर है. यही सोच एक सामान्य से व्यक्ति को दूसरों से अलग बनाती है और यही असली विनर होने की पहचान है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *