‘₹20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, उमर अब्दुल्ला का BJP पर पार्टी तोड़ने का बड़ा आरोप – omar abdullah claims bjp offered rs30 crore to nc mla jammu kashmir ntc dhrj


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के एक विधायक को 20-30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और राज्य का दर्जा बहाल कराने का प्रस्ताव दिया गया था. उमर के मुताबिक, यह ऑफर पार्टी छोड़ने के लिए दिया गया था. उन्होंने कहा कि BJP ने उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस का एक भी विधायक उनके साथ नहीं गया. इस दौरान उमर ने राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी को लेकर भी केंद्र सरकार से सवाल किए.

श्रीनगर के हजरतबल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि BJP ने उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की. उन्होंने दावा किया कि जम्मू के उनके एक विधायक ने उन्हें बताया था कि BJP से जुड़े एक नेता और सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने उनसे संपर्क किया था. उमर के अनुसार, विधायक को पार्टी बदलने के बदले 20-30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कराने का भरोसा दिया गया था.

‘100 करोड़ का ऑफर भी दिया जाए तो विधायक नहीं टूटेंगे’

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इन कोशिशों के बावजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस का कोई विधायक नहीं टूटा. उन्होंने दावा किया कि अगर भविष्य में उनके विधायकों को 100 करोड़ रुपये का भी ऑफर दिया जाए, तब भी कोई पार्टी छोड़ने को तैयार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक अपने फैसले पर कायम हैं.
 

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *