Shani Mangal Yog 2026: शनि की मंगल पर शुभ दृष्टि! सावन के पहले सोमवार तक 4 राशियों को धन लाभ – Shani Mangal Yog 2026 rashifal lucky zodiac signs prediction in hindi sawan ka pehla somwar tvisu


अभी शनि देव मीन राशि और मंगल वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं. इस वक्त शनि की तीसरी विशेष दृष्टि मंगल पर बनी हुई है, जो 3 अगस्त 2026 तक रहने वाली है. संयोगवश इस दिन सावन का पहला सोमवार भी है. ज्योतिष में ग्रहों की इस स्थिति को कुछ राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से बेहतर माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि 3 अगस्त तक मंगल-शनि का यह संयोग चार राशियों को लाभान्वित करने वाला है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण माना जा सकता है. शनि-मंगल के इस संयोग से आपको नौकरी और कारोबार से जुड़े नए अवसर मिलने के संकेत हैं. कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा दिख रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. हालांकि किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रमोशन-इन्क्रीमेंट जैसे संयोग बनते दिख रहे हैं. लंबे समय से किसी अच्छे अवसर का इंतजार कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिलने की संभावना मानी जा रही है. इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना लाभदायक रहेगा, ताकि आर्थिक संतुलन बना रहे.

मकर राशि
मकर राशि के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा सकता है. मेहनत का असर कार्यक्षेत्र में साफ दिखाई दे सकता है. नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है. कारोबार से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों या पहले किए गए प्रयासों से लाभ मिलने की उम्मीद की जा सकती है. रुपया, पैसा सरलता से आपकी जेब में आएगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए नई शुरुआत के संकेत माने जा रहे हैं. जो लोग करियर में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने या आय बढ़ाने का रास्ता खुल सकता है. हालांकि निवेश से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय पूरी सावधानी बरतना बेहतर माना गया है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *