Headlines

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर फैन्स को बड़ा तोहफा, ‘वाराणसी’ से सामने आया पहला लुक, दिखीं दमदार – priyanka chopra varanasi first look out at 43th birthday photo fans reacts tmovb


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. प्रियंका के जन्मदिन पर मेकर्स ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म से उनका का पहला लुक आउट कर दिया है. प्रियंका का वाराणसी से पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है. इस नए अवतार में वो बेहद सशक्त, रहस्यमयी और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रही हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

वाराणसी में प्रियंका का धमाकेदार रोल 
एस.एस. राजामौली की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ लंबे समय से सुर्खियों में है और प्रियंका का ये लुक फिल्म की स्टारकास्ट में एक नई एनर्जी पैदा करता है. उनके किरदार की झलक से साफ है कि ये भूमिका पारंपरिक ग्लैमर से अलग, दमदार और कहानी का अहम हिस्सा बनने वाली है.

पोस्टर या फर्स्ट लुक में प्रियंका का भाव, पहनावा और स्क्रीन प्रेजेंस ये हिंट देता है कि उनका किरदार सिर्फ सहायक नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने वाला मजबूत हिस्सा होगा. यही वजह है कि फैंस इसे भारतीय सिनेमा में उनकी शानदार वापसी के रूप में देख रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता देश और विदेश, दोनों जगह है. ऐसे में ‘वाराणसी’ से उनका पहला लुक फिल्म के लिए एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया है, जिसने ना सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा है, बल्कि फिल्म के प्रति उम्मीदों को भी बढ़ाया है.

प्रियंका चोपड़ा के लुक के जरिए मेकर्स ने ये मैसेज देने की कोशिश की है कि ‘वाराणसी’ सिर्फ एक आम फिल्म नहीं, बल्कि भव्य पैमाने पर बनी एक सिनेमा-इवेंट होगी. प्रियंका की मौजूदगी इसे और भी इंटरनेशनल लेवल पर लोकप्रिय बनाएगी. एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी वाराणसी में प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं. बड़े पर्दे पर दोनों को साथ देखना दिलचस्प होने वाला है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *