NEET पास करने वालों को आर्मी में मिलेगी एंट्री, महिलाओं को मिलेगा खास फायदा – Indian army afms bsc nursing recruitment for neet ug qualifying students ngix


नीट क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए इंडियन आर्मी शानदार अवसर लेकर आई है. आर्म्ड मेडिकल फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (AFMS) ने बीएससी नर्सिंग कोर्स-2026 में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में जो महिलाएं जनसेवा करने के साथ ही आर्मी में करियर बनाना चाहती हैं, उनके लिए ये बेहद शानदार मौका है. 4 साल का बीएससी नर्सिंग कोर्स पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स को सेना में ही परमानेंट कमीशन या शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पोस्टिंग दी जाएगी. हालांकि, इस पद पर केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं. इच्छुक उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

क्या है इसके लिए योग्यता? 

  •  इस पद आवेदन के लिए सबसे पहले तो उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बॉटनी एंड ज्यूलॉजी) और इंग्लिश 50 प्रतिशत अंकों के साथ (10+2) सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पहले अटेंम्ट में पास किया हो. 
  • इसके साथ ही एनटीए की ओर से आयोजित नीट परीक्षा पास की हो. 
  • उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 से 30 अक्टूबर 2009 के बीच हुआ हो.
  • वहीं, उम्मीदवार की न्यूनतम हाइट 152 सेमी होनी चाहिए.वहीं, नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट्स के लिए 147 सेमी लंबाई भी स्वीकार होगी. उम्मीदवार का वजन उनकी हाइट के मुताबिक ही होना चाहिए. 

इन जानकारियों पर भी रखें नजर 

सर्विस     आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेस (AFMS)
कोर्स      बीएससी नर्सिंग कोर्स-2026
सीटें      220
आवेदन शुरू   20 जुलाई 2026
आवेदन करने की लास्ट डेट    31 जुलाई 2026
योग्यता     12वीं+ NEET क्वालिफाई
चयन प्रक्रिया  शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, जनरल इंटेलिजेंस एंड जनरल इंग्लिश टेस्ट, साइकोलॉजिकल असेसमेंट और इंटरव्यू, मेडिकल
कोर्स की अवधि 4 साल

कैसे होगा सिलेक्शन? 

नीट यूजी 2026 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके लिए बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट में है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पूरा प्रोसेस इधर ही किया जाएगा. जनरल इंटेलिजेंस और जनरल इंग्लिश (ToGIGE) टेस्ट में कंप्यूटर पर होगा. इसमें 40 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे. हर सवाल 02 नंबर का होगा. वहीं, गलत जवाब देने पर 0.5 की निगेटिव मार्किंग  भी की जाएगी. इनमें सफल होने के बाद  सेलेक्शन बोर्ड कैंडिडेट्स को साइकोलॉजिकल असेसमेंट और इंटरव्यू के लिए बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट बुलाएगा. आर्मी से जुड़ने के लिए मेडिकली फिट होना बहुत जरूरी है. सभी स्टेज क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को ही फाइनल सेलेक्शन लिस्ट में शामिल किया जाएगा. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *