Headlines

सावन में नहीं मिलेगा नॉनवेज फूड, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सिर्फ शाकाहारी भोजन की व्यवस्था – varanasi nonveg ban at railway station during sawan lcln


30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन के पावन माह में धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर ये है कि वाराणसी जंक्शन यानी वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन आने वाले श्रद्धालुओं को कहीं भी नॉनवेज भोजन परोसते हुए नहीं दिखाई पड़ेगा.

इसको लेकर स्टेशन अधीक्षक की ओर से सभी को निर्देश भी दे दिए गए है. ये पाबंदी पूरे सावन माह के दौरान लगी रहेगी. जिसकी मॉनिटरिंग खुद स्टेशन अधीक्षक करेंगे. इसके अलावा भी साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, सुरक्षा और मेडिकल की भी व्यवस्था की गई है.

30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन के पावन माह के मद्देनजर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अर्पित गुप्ता ने बताया कि विशेष तौर पर साफ सफाई और स्वच्छता का ख्याल रखा जाएगा. इसको लेकर निर्देश दिया गया है.

जिला प्रशासन की मदद से एंबुलेंस और फायर सर्विस की ओर से उनकी गाड़ी भी रहेगी. पहले और दूसरे एंट्री पॉइंट पर हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है. रोजाना स्टेशन पर आने वाले लगभग 90 हजार श्रद्धालुओं से दुगने श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद और उसी के मुताबिक तैयारी की जा रही है.

इसके अलावा RPF और जीआरपी से भी रिक्वेस्ट किया गया है कि वह अपनी स्ट्रैंथ को बढ़ाएं. स्टेशन पर 180 कैमरे लगे हुए हैं जिसके जरिए स्टेशन पर नजर रखी जा रही है. 

होल्डिंग एरिया पर प्रस्ताव दिया गया है जो जल्द पूरा हो जाएगा. भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. हमारे यहां फूड सैंपलिंग कराई गई है और पेस्ट कंट्रोल भी कराया गया है और यह भी निर्देश दिया गया है कि स्टेशन पर पूर्ण रूप से वेज खाना ही मिलेगा.

हालांकि, पहले से ही स्टेशन पर वेज ही परोसा जाता है.परोसा जाने वाला खाना एफएसएसएआई के गुणवत्ता के अनुसार होगा. यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि सावन के पावन माह में श्रद्धालुओं की भावना आहत न होने पाए.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *