टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई. प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और RAF ने आंसू गैस के गोले छोड़े. मौके पर सुरक्षा बल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
टॉलस्टॉय मार्ग पर इससे पहले भी दो बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो चुकी है. ताजा घटनाक्रम के बाद पुलिस स्थिति को शांत करने की कोशिश में जुटी है, जबकि RAF लगातार आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है.
—- समाप्त —-
