Headlines

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिजनों ने की अंतिम संस्कार की तैयारी… फिर भांजे का हाथ पकड़ कैसे जाग उठीं 65 वर्षीय शीला देवी? – miracle or medical lapse How did dead Sheela Devi come back to life after 30 hours agra news lclam


यूपी के आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जिस 65 वर्षीय महिला को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, उसी महिला के शरीर में करीब 30 घंटे बाद अचानक हलचल होने लगी. परिजनों का दावा है कि महिला ने अपने भांजे का हाथ भी पकड़ लिया. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये घटना कोई चमत्कार है या डॉक्टरों की चूक का नतीजा.

मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी का है. यहां रहने वाली 65 वर्षीय शीला देवी की मंगलवार तड़के तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया था. परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनका शव बरेली से आगरा लाया गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं. घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया था और अंतिम संस्कार का पूरा सामान भी मंगाया जा चुका था.

रात में घर के बाहर लगा जमावड़ा

इसी बीच, करीब 30 घंटे बाद अचानक महिला के शरीर में हलचल होने लगी. परिजनों के मुताबिक शीला देवी ने अपने भांजे का हाथ पकड़ लिया, जिसे देखकर घर में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. पहले तो किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब महिला के शरीर में लगातार हरकत दिखाई दी तो परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे.

महिला के जीवित होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. देखते ही देखते श्रीनगर कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हर कोई इस घटना को चमत्कार के रूप में देख रहा है.

हालांकि, इस मामले में चिकित्सकीय दृष्टि से क्या परिस्थितियां रहीं और महिला को पहले किन आधारों पर मृत घोषित किया गया था, यह जांच का विषय है. फिलहाल शीला देवी का आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है. डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *