मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रह सकता है. व्यापार और नौकरी में लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति हो सकती है. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा. नई योजनाओं पर तेजी से काम होगा. साहसिक फैसले लेने का आत्मविश्वास रहेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी और भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा. अनुबंध और प्रशासनिक कार्यों में भी गति देखने को मिल सकती है.
शुभ अंक: 1, 2 और 9
शुभ रंग: चेरी रेड
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की पूजा करें. उगते सूरज को अर्घ्य दें. सूखे मेवे दान करें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें और सभी के प्रति उदार रहें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए कल का दिन करियर और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा. कामकाज में आपकी योजना सफल हो सकती है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पैतृक मामलों में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं. अनुभव का लाभ मिलेगा. पद और प्रभाव बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में भरोसा मजबूत होगा. सम्मान और पुरस्कार मिलने की संभावना भी बन रही है.
शुभ अंक: 1, 2, 6 और 9
शुभ रंग: श्वेत
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की आराधना करें. उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और सहयोग की भावना बनाए रखें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है. व्यापार में तेजी आएगी. आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. योजनाओं को समय पर पूरा करने से सफलता मिलने के योग हैं.
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 8
शुभ रंग: भूरा
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की पूजा करें. उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और जनकल्याण के कार्य करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को कल हर काम सोच-समझकर करना होगा. छोटी सी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है. जोखिम लेने से बचें. किसी के बहकावे में न आएं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. नए कामों में धैर्य रखें. अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें. अफवाहों से दूर रहें और बड़ों की सलाह का सम्मान करें.
शुभ अंक: 1, 2 और 5
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की पूजा करें. उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और सहयोग की भावना रखें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए कल आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन रहेगा. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. परिवार और दोस्तों का भरोसा बढ़ेगा. बड़े लक्ष्य पूरे करने का प्रयास सफल हो सकता है. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
शुभ अंक: 1, 2 और 5
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की उपासना करें. उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूखे मेवे दान करें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और जिम्मेदारियों को स्वीकार करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को कल मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. लेनदेन में सावधानी रखना जरूरी होगा. खर्च और निवेश पर नियंत्रण रखें. खानपान में सादगी रखें. धैर्य और अनुशासन से किए गए काम सफल होंगे. उधार के मामलों से दूरी बनाए रखें.
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 8
शुभ रंग: पिस्ता
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की पूजा करें. उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और नियमों का पालन करें.
तुला राशि
तुला राशि के लिए कल का दिन प्रेम, रिश्तों और रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा रहेगा. अपनों से मन की बातें साझा कर पाएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं और पेशेवर कार्यों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कला और प्रतिभा निखरकर सामने आएगी. वादे निभाने में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक: 2, 3 और 6
शुभ रंग: स्फटिक के समान
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की पूजा करें. उगते सूर्य को जल से अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और सहयोग की भावना बढ़ाएं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को कल परिवार का पूरा साथ मिलेगा. करियर में तेजी आ सकती है. घर और वाहन से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. दूसरों की बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें. बड़ों की सलाह मानना लाभदायक रहेगा. अहंकार से बचें और विनम्र व्यवहार रखें.
शुभ अंक: 1 और 9
शुभ रंग: चमकीला लाल
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की आराधना करें. उगते सूर्य को जल से अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और सहयोग की भावना बनाए रखें.
धनु राशि
धनु राशि के लिए कल का दिन व्यापार और संवाद के लिहाज से अच्छा रहेगा. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. भाईचारा बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है. आलस्य छोड़कर काम करने से लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9
शुभ रंग: गेरुआ
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की पूजा करें. उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और पराक्रम बढ़ाएं.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए कल परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर रहेगा. घर का माहौल खुशहाल रहेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. अतिथियों का आगमन हो सकता है. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. सभी के साथ तालमेल बनाकर चलने से लाभ होगा.
शुभ अंक: 2, 5 और 8
शुभ रंग: बैंगनी
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की उपासना करें. उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और जरूरतमंदों की मदद करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए कल रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. नए संपर्क बनेंगे. मित्रों का दायरा बढ़ेगा. सामाजिक सम्मान मिलेगा. घर में मेहमान आ सकते हैं. आधुनिक सोच और नए प्रयास आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 8
शुभ रंग: आसमानी
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की पूजा करें. उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और नए विचारों को अपनाएं.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को कल आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा. खर्च बढ़ सकता है. निवेश सोच-समझकर करें. यात्रा के योग बन रहे हैं. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा. जिम्मेदारी के साथ काम करने से लाभ होगा.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
कल का उपाय: भगवान आदित्य सूर्यदेव की पूजा करें. उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूखे मेवे बांटें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें और दया का भाव बनाए रखें.
—- समाप्त —-
