CWG 2026: बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल ने भारत को दिलाया 7वां गोल्ड, लवलीना-जादुमणि ने जीते सिल्वर – commonwealth games 2026 indian boxers ankush panghal wins 7 gold 3 silver medals ntc drmt


कॉमनेवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार को भारतीय मुक्केबाजी टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए बॉक्सिंग में 7वां गोल्ड मेडल अपने नाम किया. मेन्स 80 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में अंकुश पंघाल ने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता.

अंकुश से पहले सचिन सिवाच, जैस्मिन लम्बोरिया, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और प्रिया सांगवान ने गोल्ड मेडल जीते थे. वहीं, ओलंपिक मेडल विनर लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

60 किग्रा वर्ग में सचिन सिवाच ने गजब का जज्बा दिखाया. शुरुआती दो दौर में पिछड़ने के बाद सचिन तीसरे दौर में नामीबिया के ट्रॉयअगेन मोर्निंग नदेवेलो पर हावी रहे. उन्होंने विरोधी मुक्केबाज को स्टैंडिंग काउंट पर मजबूर कर दिया और 3-2 के फैसले से जीत हासिल की.

वीमेन्स कैटेगिरी में 54 किग्रा में वर्ल्ड नंबर 3 प्रीति पवार ने कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो को एकतरफा 5-0 से हराकर दिन का पहला गोल्ड दिलाया. इसके बाद 57 किग्रा वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मिन लम्बोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 से शिकस्त दी.

साक्षी, अरुंधति और प्रिया का पंच

51 किग्रा वर्ग में साक्षी चौधरी ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से हराया. 70 किग्रा वर्ग में अरुंधति चौधरी ने इंग्लैंड की चैंटेल रीड को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. वहीं, 60 किग्रा वर्ग में प्रिया सांगवान ने कड़े मुकाबले में कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदिया को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

लवलीना, जादुमणि और नरेंद्र को मिला सिल्वर

महिलाओं के 70 किग्रा फाइनल में ओलंपिक मेडल विनर लवलीना बोरगोहेन ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से 1-4 से हार गईं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के बेहद रोमांचक फाइनल में जादुमणि सिंह को ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा. जादुमणि ने पहला दौर 3-2 से जीता था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज ने दूसरे और तीसरे दौर में वापसी करते हुए मुकाबला जीत लिया.

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ 2026 में भारत का डबल धमाका! नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में जीता सिल्वर, यशवीर के नाम ब्रॉन्ज

इसके अलावा, पुरुषों के 90+ किग्रा वर्ग के फाइनल में नरेंद्र बेरवाल इंग्लैंड के डमार थॉमस से 0-5 से हार गए और उन्होंने सिल्वर जीता.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *