रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें फुल स्क्वॉड – rajat patidar appointed central zone captain rinku singh duleep trophy 2026 tspoa


भारतीय घरेलू क्रिकेट के नए सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी 2026-27 से होने जा रही है. मौजूदा चैम्पियन सेंट्रल जोन ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी मजबूत टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कमान एक बार फिर स्टार क्रिकेटर रजत पाटीदार को सौंपी गई है. रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा.

टीम में कई अंतरराष्ट्रीय और उभरते हुए खिलाड़ियों को जगह मिली है. सेंट्रल जोन की टीम में स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर भी शामिल हैं. रिंकू सिंह को तो टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है. हर्ष दुबे स्पिन विभाग में संतुलन देंगे, जबकि यश ठाकुर नई गेंद से आक्रमण की अगुवाई करेंगे.

मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन को भी सेंट्रल जोन की टीम में जगह मिली है. बता दें कि सारांश को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया है. स्पिन विभाग में उनके साथ हर्ष दुबे और उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी अहम भूमिका निभाएंगे. जीशान ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता था.
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से होगा कप्तान हार्दिक पंड्या का पत्ता साफ? ट्रेड की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी

विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अमन मोखाड़े को शानदार रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का इनाम मिला है. उन्होंने 11 पारियों में 760 रन बनाए थे और उनका औसत 76 रहा. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारत-ए टीम में भी जगह मिली थी. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे और विदर्भ के भरोसेमंद बल्लेबाज यश राठौड़ को भी टीम में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल में फेरबदल, अब सिर्फ 3 दिन का होगा प्रैक्टिस मैच, साई सुदर्शन पर भी आया अपडेट

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी यश ठाकुर, नचिकेत भुटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान संभालेंगे. विकेटकीपर के रूप में आर्यन जुयाल पहली पसंद होंगे, जबकि कुणाल सिंह राठौड़ बैकअप विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे.

मौजूदा चैम्पियन होने के कारण सेंट्रल जोन को पहले दौर में नहीं खेलना होगा. टीम 30 अगस्त को सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी, जहां उसका मुकाबला ईस्ट जोन या नॉर्थ ईस्ट जोन में से किसी एक टीम से होगा. दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 23 अगस्त से बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाएगा.

सेंट्रल जोन का स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, नचिकेत भुटे

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *