फरीदाबाद: स्कूल टीचर की बेरहमी से हत्या, 27 बार किया चाकू से वार! CCTV में कैद हुई वारदात – Faridabad school teacher stabbed twenty seven times cctv footage ntc acwi


हरियाणा के फरीदाबाद से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. फरीदाबाद में एक स्कूल टीचर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. घटना सिकरौना इलाके की है. स्कूल टीचर में 27 बार चाकू घोंपे गए. 

मृतक शिक्षिका की पहचान 30 वर्षीय महिला के रूप में हुई है. आरोपी का नाम अमित बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि अमित नाम का एक शख्स शिक्षिका को परेशान कर रहा था. पहले भी उसने मृतक को परेशान करने की कोशिश की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की कोशिश की जा रही है. 

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. वीडियो में एक नकाबपोश शख्स दिख रहा है. वह स्कूल परिसर में पीड़िता का इंतजार करता नजर आ रहा है. इस दौरान वहां एक और शख्स भी आता है लेकिन तब आरोपी इधर-उधर देखकर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करता है. थोड़ी देर बाद वह शख्स वहां से चला जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘MLA रोज फोन करता था…’, EO व‍िमल कुमार हत्या मामले में पत्नी के आरोप

नकाबपोश अभी भी वहां इंतजार करता नजर आता है. जैसे ही शिक्षिका बाहर आती है आरोपी उसपर चाकू से वार करने लगता है. वीडियो में महिला की चीख-पुकार सुनाई दे रही है. पीड़िता की चीख सुनकर एक शख्स मदद के लिए आता है, लेकिन आरोपी उसे भी चाकू दिखाकर पीछे करता है और महिला पर वार करने लगता है. आरोपी पीड़िता पर तब तक वार करता है जब तक वह मर नहीं जाती. वह 27 बार चाकू घोंपता है और फिर वहां से फरार हो जाता है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *