Lucknow में सर्वोदय विद्यालय के छात्रों का फूटा गुस्सा



लखनऊ के मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं से नाराज सैकड़ों छात्रों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. छात्रों ने हॉस्टल के खाने में खराब गुणवत्ता और कीड़े मिलने, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और शिक्षकों की कमी का आरोप लगाया. प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया. सूचना पर मंत्री असीम अरुण और प्रमुख सचिव अनुराग यादव पहुंचे और छात्रों को जल्द समाधान का भरोसा देकर प्रदर्शन खत्म कराया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *