पाकिस्तान में Google ने खोला पहला ऑफिस, PM शहबाज शरीफ ने किया उद्घाटन, ये है प्लानिंग – google first office pakistan shehbaz sharif digital transformation ttecr


गूगल ने पाकिस्तान में अपना पहला ऑफिस खोला है. इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गूगल के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की है. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में गूगल के ऑफिस का उद्घाटन भी किया है. इसकी जानकारी पाक पीएमओ ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके दी है. 

पोस्ट में शहबाज शरीफ ने बताया कि इस ऑफिस का मकसद देश में टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना है. इससे युवाओं के डिजिटल और टेक्नोलॉजी स्किल को डेवलप करना है. 

पोस्ट के मुताबिक, गूगल का डेलिगेशन, सरकार और सार्वजनिक नीति मामलों के उपाध्यक्ष विल्सन व्हाइट के नेतृत्व में इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ से मिला. इस प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास की चार्ज डी’अफेयर्स नताली बेकर भी मौजूद रही. 

पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर डिजिटल बदलाव के दौर से गुजर रहा है. इसमें अर्थव्यवस्था का डिजिटलीकरण भी शामिल है. साथ ही उन्होंने सरकार के डिजिटल नेशन पाकिस्तान विजन की जानकारी दी है. 

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 लॉन्च होते ही कंपनी ने लगा दी ऑफर्स की झड़ी, 89999 रुपये के फोन को 49999 में खरीद सकेंगे

पाक पीएम ने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की सरकार की प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराया है. साथ ही उन्होंने युवाओं को आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की ट्रेनिंग के लिए चलाए जा रहे प्रोग्राम की भी जानकारी दी है. बताया है कि उनके लक्ष्य को पाने के लिए गूगल उसमें अहम भूमिका अदा करेगा. 

पाकपीएमओ का पोस्ट 

प्रधानमंत्री ने गूगल के पाकिस्तान में कार्यालय खोलने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान और गूगल के बीच साझेदारी और मजबूत होगी. पाकिस्तान की डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में गूगल की भूमिका का तारीफ भी की है. 

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि गूगल युवाओं को अपने स्किल को बेहतर करने के प्रयासों का विस्तार करेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में गूगल की स्थानीय मौजूदगी स्थापित होने के बाद बड़े स्तर के प्रभावी कार्यक्रमों को और आगे बढ़ाया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: भारत में आ रहा Google Fitbit Air, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगा, इस महीने होगा लॉन्च

विल्सन व्हाइट ने प्रधानमंत्री को पाकिस्तान में गूगल के फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बताया है. व्हाइट ने स्थानीय पार्टनरशिप के साथ गूगल द्वारा स्थापित Chromebook असेंबली लाइन पर भी खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में असेंबल किए जा रहे Chromebook को क्षेत्र के दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करने की काफी संभावनाएं हैं. 

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *