Headlines

Chana Mathri Recipe: बिना तले चने से बनाएं कुरकरी मठरी, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम – how to make chana mathri recipe protein rich oil free oats poha snacks healthy namkeen tmovx


Chana Mathri Recipe: जब भी देसी नाश्ते की बात आती है तो सबसे पहले नमकीन और कुरकुरी मठरी का ख्याल आता है. हालांकि, इन्हें बनाने में अक्सर मैदा और ज्यादा तेल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आप चाहें तो मैदा और तेल की जगह कुछ हेल्दी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.  चना मठरी ऐसा ही एक बेहतरीन ऑप्शन है.

इसकी खास बात यह है कि इसे डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती. ओट्स, पोहा और चने से बनने वाली यह मठरी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है. इसे एयर फ्रायर या ओवन में आसानी से तैयार किया जा सकता है और एक हफ्ते तक स्टोर भी किया जा सकता है.

चना मठरी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

½ कप रोल्ड ओट्स
¾ कप पोहा
1 कप रातभर भिगोकर उबले हुए चने
3 से 4 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
1 छोटा चम्मच कलौंजी या काले तिल
स्वादानुसार नमक
एक चुटकी बेकिंग सोडा
जरूरत अनुसार पानी

चना मठरी घर पर कैसे बनाएं?

  1. चना मठरी सबसे पहले ओट्स और पोहा को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें और एक बाउल में निकाल लें.
  2. अब उबले हुए चनों को मिक्सर में बिना ज्यादा पानी डाले पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को ओट्स और पोहा के मिश्रण में मिला दें.
  3. इसके बाद इसमें तेल, चिली फ्लेक्स, कलौंजी या काले तिल, नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम लेकिन सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न डालें, ताकि मठरी आसानी से आकार ले सके.
  5. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को हथेलियों के बीच दबाकर मठरी का आकार दें.
  6. अब एयर फ्रायर को पहले से गरम कर लें. तैयार मठरी को ट्रे में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें और 180 डिग्री सेल्सियस पर 25 से 30 मिनट तक पकाएं.
  7. बीच में एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरी और कुरकुरी हो जाए. अगर एयर फ्रायर नहीं है तो इन्हें ओवन में भी बेक किया जा सकता है.
  8. पकने के बाद मठरी को पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडी होने पर ये और भी ज्यादा कुरकुरी हो जाएंगी.
  9. मठरी पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही इन्हें साफ और एयरटाइट डिब्बे में रखें. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *