UP में बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का आदेश जारी, दिखाना होगा यह आईडी – up free bus travel women above 60 ahilyabai matrushakti yojana ntc apdy


उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री की गई है. लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत बुजुर्ग महिलाओं को यह सुविधा मिलेगी.

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के एमडी पीएन सिंह ने इसका शासनादेश जारी किया है. यह आदेश उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सभी डिपो, क्षेत्रीय मैनेजर और सेवा मैनेजर को भेजा गया है.

फ्री बस यात्रा के लिए 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाना होगा. इसके बाद कंडक्टर शून्य टिकट काटकर देगा. बुजुर्ग महिलाओं को फ्री बस सेवा की यह सुविधा यूपी सरकार की सौगात है. इसके लिए विस्तृत शासनादेश जारी किया गया है.

रक्षाबंधन पर इतने लोगों ने फ्री सुविधा का लाभ उठाया

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई फ्री बस यात्रा सुविधा का 88.94 लाख से ज्यादा यात्रियों ने लाभ उठाया. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 27 से 29 अगस्त के बीच सुबह 6 बजे से आधी रात तक 55.17 लाख महिलाओं और 33.76 लाख सहयात्रियों ने मुफ्त यात्रा की.

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के मुताबिक, इस साल सरकार ने पिछले साल का अपना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. इस दौरान सरकार ने 106.98 करोड़ रुपये खर्च किए.परिवहन विभाग की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और उनके सहयात्रियों के लिए फ्री बस यात्रा की घोषणा की थी. इस सुविधा को सफलतापूर्वक लागू करने में UPSRTC के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ड्राइवरों और कंडक्टरों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान दिया.

2025 में इतने लोगों ने की थी यात्रा

2025 में रक्षाबंधन के आसपास तीन दिनों में 78.26 लाख यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की थी, जिस पर सरकार को 86.98 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे. इस साल यह संख्या बढ़कर 88.94 लाख हो गई. आंकड़ों के मुताबिक, 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के मुख्य दिन सबसे ज्यादा 49.96 लाख यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की. इनमें 32.47 लाख महिलाएं और 17.48 लाख सहयात्री शामिल थे. 27 अगस्त को 9.26 लाख और 29 अगस्त को 29.71 लाख यात्रियों ने फ्री बस यात्रा का लाभ उठाया.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *