Bigg Boss Day 1 Review: क्रिंज शो बना दिया! गायब दिखे ‘पंचायत के दामाद जी’, मैरी के खर्राटों का शोर-माही की तानाशाही – Bigg boss 20 day 1 review boring episode cringe drama fight Qazi Touqeer mary kom tmovh


अब बर्दाश्त नहीं हो रहा… बिग बॉस 20 का पहला एपिसोड देखकर आप भी यही कहेंगे. बीबी फैंस होने के नाते मैंने कभी शो का पहला एपिसोड इतना बोझिल और बेदम नहीं देखा. सीजन 20 पहले से कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग को लेकर ट्रोल हो रहा है. फर्स्ट एपिसोड का रिस्पॉन्स भी कुछ ठीक नहीं है. मेकर्स ने पहले एपिसोड में लगता है दर्शकों को सुलाने का माहौल सेट किया था. तभी इतनी बोरिंग क्लिप्स काटीं. शो का पूरा स्टैंडर्ड ही गिरा दिया. 

बिग बॉस का ‘फ्लॉप’ एपिसोड
ये एपिसोड देखकर साबित हो जाएगा क्यों कास्टिंग की आलोचना की जा रही थी. माही विज बॉसगिरी दिखा रही हैं. कभी किसी की जोड़ी बनवा रही हैं. आम्रपाली दुबे को किसी से कोई मतलब नहीं है, उन्हें तो बस गॉसिप चाहिए. वो बादशाह-ईशा रिखी की शादी टूटने की वजह जानने को बेताब हैं. वहीं कई कंटेस्टेंस्ट अपना सिंगिंग ऑडिशन दे रहे हैं, जैसे बिग बॉस में नहीं किसी सिंगिंग शो में आए हों.

अमन गांधी का अमन-चैन सब छिना हुआ है. वो पूरे घर में परेशान आत्मा बनकर भटक रहे हैं. वहीं 29 मिलियन फॉलोअर्स वालीं अरिश्फा खान बच्चा बोलने पर भड़क उठी हैं. बिग बॉस के 20 साल पूरे होने का जश्न मन रहा है. पहले एपिसोड का टॉर्चर झेलने के बाद इसके बारे में डिस्कस करना या लिखना उससे बड़ा नाइटमेयर लगता है. चलिए बताते हैं शो में पहले दिन क्या कुछ हुआ…

मैरी ने उड़ाई नींद
शो में मैरी कॉम में दम दिखा. उनकी फन लविंग और लाउड पर्सनैलिटी शाइन कर रही है. लेकिन घरवालों का उन्हें लेकर अलग ही दर्द है. वो मैरी के खर्राटों से परेशान हैं. घरवालों ने मैरी के खर्राटों का मजाक उड़ाया. लेकिन मैरी को लोगों की इन बातों से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने साफ कहा- ये मेरी दिक्कत नहीं है. तुम लोग मैनैज करो. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. जो करना है करो. मैरी का शो में दर्द छलका. उन्हें मणिपुर और वहां के लोगों के लिए कुछ नहीं करने का अफसोस है.

माही की बॉसगिरी
माही विज का बॉसी अवतार दिखा. वो कभी किसी से अपना सूटकेस रखवा रही हैं. कभी चाय बनाने का ऑर्डर दे रही हैं. वो प्रिंसेस ट्रीटमेंट ले रही हैं. माही अपना काम दूसरे से करवाने के साथ लोगों को मिंगल करने में बिजी हैं. उन्होंने कनिका मान को रोहिद खान संग सेट करने की कोशिश की. कभी उदिति सिंह और रोहिद को हग कराने की कोशिश करती दिखीं.

घर में चल रहा ऑडिशन
एपिसोड देखकर एक पल के लिए आपको लगेगा कि ये सिंगिंग शो है. हर कोई गाना ही गा रहा है. गुल्लू, रीति तिवारी, काजी तौकीर, यंग DSA सब गाना ही गाए जा रहे हैं. अब इन खिलाड़ियों को कौन समझाए कि वो गाते ही रह जाएंगे, शो की ट्रॉफी कोई और ही लेकर भग जाएगा.

कनिका ने काजी को किया टारगेट
कनिका को बिग बॉस ने प्रीमियर नाइट के दिन जो वरदान दिया था, उसमें ट्विस्ट आया. कनिका ने कहा कि उन्हें सभी घरवालों में से काजी तौकीर पसंद नहीं आए. क्योंकि वो अपनी दुनिया में रहते हैं. दूसरों की बात नहीं सुनते. कनिका के फैसले के बाद बिग बॉस ने काजी से इस वीक की कैप्टेंसी छीनी.

काजी-अरिश्फा की लड़ाई
शो की पहली लड़ाई अरिश्फा और काजी तौकीर के बीच हुई. काजी ने उन्हें बच्चा बुलाया तो वो भड़क गईं. दोनों के बीच किचन में बहसबाजी हुई. काजी ने बाद में माफी भी मांगी. अरिश्फा का कहना है वो बच्ची नहीं हैं. शो में सब उन्हें बच्चा समझ रहे हैं, इस कमेंट से वो इरिटेट हो रही हैं. 

यंग और काजी की लड़ाई
यंग DSA और काजी की भी लड़ाई हुई. वो अरिश्फा के मुद्दे पर आपस में ही लड़ पड़े. काजी ने रैपर की मिमिक्री की, इससे वो ऑफेंड हो गए.

बिग बॉस का 20वां बर्थडे
बिग बॉस ने बर्थडे पार्टी की. 20वें बर्थडे पर बिग बॉस ने पहले कैप्टेंसी टास्क के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया. इसका कैप्टन काजी को बनाया गया. ये टास्क कौन जीतकर पहला कैप्टन बनेगा, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *