15 बार रिजेक्शन फिर Amazon में 1.1 करोड़ रुपये की नौकरी, इंजीनियर ने बताई स्टोरी   – amazon rejected 15 times engineer landed on 1.1 crore ngix 


लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद कोई भी टूट जाता है. लेकिन गंतव्य मालवीय ने अपने हौसले को कम नहीं होने दिया और लगातार मेहनत ने उन्हें 1.1 करोड़ की जॉब दिला दी. गंतव्य ने एलएनसीटी भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) में पढ़ाई की. लगातार कोशिशों के बाद भी उन्हें अमेजन से रिजेक्शन क सामना करना पड़ रहा था लेकिन आखिरकार अमेजन जर्मनी में करीब 1.1 करोड़ रुपये का जॉब ऑफर मिला. 

एक्स पर शेयर की स्टोरी 

हाल ही में X पर एक पोस्ट में मालवीय ने बताया कि वह अब अमेजन छोड़कर Taxfix से जुड़ रहे हैं. यह उनके टेक करियर का अगला चरण है. उनके टेक करियर की शुरुआत कंप्यूटर साइंस से अलग, एक नॉन-कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिग्री से हुई थी. इसके बावजूद उन्होंने टेक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और लगातार आगे बढ़ते रहे. 

केवल खास नहीं है पैकेज 

गंतव्य की ये जर्नी केवल उनके बड़े पैकेज की वजह से खास नहीं है बल्कि इसके पीछे उनकी मेहनत भी है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जल्दी की. साथ ही अपने करियर से जुड़ी टेक्निकल स्किल भी सीखी. उन्होंने प्रैक्टिकल अनुभव हासिल किया और बार-बार रिजेक्शन मिलने के बावजूद नौकरी के लिए आवेदन करना जारी रखा. उनकी जर्नी ये भी बताती है कि केवल अच्छी डिग्री या बड़ा पैकेज ही काफी नहीं होता है. 

कैसा रहा है शुरुआती करियर? 

बता दें कि मालविया ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दिलचस्पी लेना शुरू क दिया था और उन्होंने  शुरुआत में ही तकनीकी स्किल भी सीखना शुरू कर दी थी. उनकी तैयारी में डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम (डीएसए), पायथन और मशीन लर्निंग के साथ-साथ पिंगपोंग जैसे व्यावहारिक प्रोजेक्ट शामिल थे. उन्होंने इंटर्नशिप और एलएनसीटी कोडर्स के साथ काम करके व्यावहारिक एक्सपीरियंस भी हासिल किया है. अमेजन में काम को लेकर उनका संकल्प ने उन्हें सफलता दिला दी.

      

15 बार मिला रिजेक्शन 

मालविया को अमेजन से कम से केम 15 बार रिजेक्शन मिला. लेकिन उन्होंने इन रिजेक्शन को हार मानने की वजह नहीं बनाया. वह लगातार अपने स्किल्स को बेहतर करते रहे और नए अवसरों के लिए आवेदन करते रहे. आखिरकार, उनके एक आवेदन के बाद उन्हें अमेजन जर्मनी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. उन्होंने चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की और अमेजन जर्मनी में नौकरी हासिल कर ली. यह उनके शुरुआती करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक साबित हुआ. एलएनसीटी के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, मालविया को अमेजन में 1.1 करोड़ रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *