इस देश का क्या होगा? पेट्रोल-डीजल… ब्रेड-बर्गर से रोटी तक, सबकुछ हुआ महंगा! – Petrol Diesel Price hike Wheat flour to Bread Burger rate spike Pakistan big crisis tutc


भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाल बेहाल है, आम जनता महंगाई की मार के कराह रही है. ऐसा हो भी क्यों न हर दिन लोगों पर महंगाई का बम जो फूट रहा है. सिर्फ एक ही दिन में पाकिस्तानियों पर डबल अटैक हुआ है. पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तगड़ा इजाफा किया, तो वहीं अब ब्रेड की कीमतें भी बढ़ गई हैं. स्थानीय निवासियों को कहना है कि सरकार कीमतों को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठा रही है.

एक झटके में इतनी महंगी हुई ब्रेड-बन
पाकिस्तान में बिजली, गैस, कच्चे माल और परिवहन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण देश की जनता पर एक के बाद एक महंगाई का बम फूट रहा है. सबसे ताजा मार सुबह के नाश्ते पर पड़ी है, क्योंकि ब्रेड की कीमत में इस साल दूसरी बार अचानक तेज बढ़ोतरी की गई है. पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, Bread Price 8 से 9 फीसदी तक बढ़ गई है. इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में पहली बार तीन साल बाद ब्रेड के दाम बढ़ाए गए थे.

बढ़ोतरी के बाद PAK में ब्रेड के दाम
Bread Price Hike पर नजर डालें, तो ताजा बढ़ोतरी के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी, मीडियम और छोटी सादा ब्रेड पैकेट की कीमत क्रमशः 270 रुपये, 200 रुपये और 140 पाकिस्तानी रुपये हो गई है. इससे पहले बड़े साइज की ब्रेड 240 रुपये, मीडियम ब्रेड 180 रुपये और छोटा पैकेट 130 रुपये का मिल रहा था. चोकर वाली ब्रेड की कीमत 180 रुपये से सीधे बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गई है.

Pakistan Crisis Inflation Rise

बर्गर खाना हो जाएगा महंगा
ब्रेड की कीमतों में इजाफे से पाकिस्तानियों का सुबह का नाश्ता महंगा हुआ है, तो फास्ट फूड काउंटर्स पर बर्गर खाना भी महंगा होने वाला है. दरअसल, ताजा प्राइस हाइक में शामिल 4 बर्गर बन का पैकेट अब 130 पाकिस्तानी रुपये के बजाय 140 में बिक रहा है. रस्क के छोटे-बड़े पैकेट की कीमतें क्रमश: 90 रुपये और 170 रुपये से बढ़कर 100 रुपये और 180 रुपये हो चुकी हैं.

रोटी पर भी महंगाई की मार
आटे की कीमतों में भी बीते कई महीनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते पाकिस्तान के लोगों की थाली से रोटी भी गायब होती जा रही है. 3 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में साप्ताहिक महंगाई के आंकड़े देखें, तो 10-20 किलो आटे की बोरी से लेकर एक किलो बारीक पिसे आटे के पैकेट की राष्ट्रीय औसत कीमत में बढ़ोतरी हुई. मार्च 2026 के अंत में आटे की 20 किलो बोरी की कीमत 1,810-2,740 रुपये थी, जो अब 2,200-3,200 रुपये तक हो गई है.

सरकार से जनता नाराज
पाक्सितान के व्यापारियों और खुदरा दुकानदारों का कहना है कि सरकार खुले बाजार में गेहूं की बढ़ती कीमतों के चलते विभिन्न प्रकार के आटे की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. उनका कहना है कि सरकार द्वारा बाजार को स्थिर करने के लिए 10 लाख टन गेहूं आयात करने का समय पर निर्णय नहीं लिया गया, जिसकी वजह से देश में गेहूं और आटे की कीमतें स्थिर नहीं हो पाई हैं.

Pakistan Petrol Diesel Price Hike

Petrol-Diesel और हो गया महंगा
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की जनता पर एक और महंगाई का बम फोड़ा है. 10 सितंबर के लिए पेट्रोल की कीमत में 3.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर, जबकि हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 6.72 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. इसके बाद Pakistan Petrol Price 367.75 रुपये प्रति लीटर, हाई स्पील डीजल 392.67 रुपये प्रति लीटर हो गई. इससे पहले 9 सितंबर के लिए पेट्रोल और एचएसडी की कीमतों में क्रमशः 5.58 रुपये और 4.18 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी.

यहां बता दें कि बीते 17 जुलाई को सरकार ने एक नई मूल्य निर्धारण प्रणाली की घोषणा की थी, जिसके तहत पाकिस्तान में पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतों में रोजाना आधार पर संशोधन किया जाता है. इससे पहले हर पंद्रह दिन में Pakistan Petrol-Diesel Price चेंज होते थे, जिसे साप्ताहिक फिर रोजाना कर दिया गया. बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के बीच शहबाज शरीफ सरकार पेट्रोल-डीजल में के दाम में दनादन बढ़ोतरी कर रही है. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *