Headlines

How to Make Club Kachori: दाल-रोटी छोड़िए, उड़द दाल और हींग डालकर बनाएं कोलकाता की फेमस क्लब कचौड़ी, आलू की चटपटी सब्जी संग लगेगी टेस्टी – how to make kolkata style club kachori and aloo ki sabji at home lunch me club kachori aloo ki sabji sang banayen tvisp


How to Make Club Kachori: रोज-रोज वही दाल-चावल या सब्जी-रोटी खाकर अगर आप ऊब चुके हैं और लंच में कुछ नया व चटपटा ट्राई करना चाहते हैं तो कोलकाता की प्रसिद्ध क्लब कचौड़ी एक बेहतरीन विकल्प है. कोलकाता की गलियों में मिलने वाली यह कचौड़ी आम कचौड़ियों से थोड़ी अलग होती है. यह आकार में छोटी, एकदम पूरी जैसी पतली और कुरकुरी होती है.

उड़द दाल, सूजी, मैदा और हींग के फ्लेवर से बनी यह कचौड़ी जब बिना लहसुन-प्याज वाली तीखी, चटाकेदार आलू की सब्जी के साथ परोसी जाती है तो इसका स्वाद दिल जीत लेता है.

सामग्री:

कचौड़ी के डो के लिए:

मैदा – 1 कप, आटा – 1/2 कप, सूजी – 2 बड़े चम्मच, भीगी और दरदरी पिसी उड़द दाल – 1/4 कप, हींग – 1/4 छोटा चम्मच, अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच, मोयन के लिए तेल/घी – 2 बड़े चम्मच, नमक – स्वादानुसार, तेल – तलने के लिए.

चटपटी आलू की सब्जी के लिए:

उबले आलू – 4 (मैश किए हुए), टमाटर – 2 (कद्दूकस किए), कद्दूकस अदरक – 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च – 2, राई, सौंफ, कलौंजी और जीरा – 1 छोटा चम्मच, हींग – 1/4 छोटा चम्मच, हल्दी, धनिया, अमचूर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1-1 छोटा चम्मच, काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच, हरा धनिया – बारीक कटा हुआ.

बनाने का तरीका:

एक बड़े बर्तन में मैदा, आटा, सूजी, दरदरी पिसी उड़द दाल, हींग, अजवाइन, नमक और 2 चम्मच तेल मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें. इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.

एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें. इसमें पंचफोरन और हींग चटकाएं. फिर कद्दूकस किया अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डालकर 2 मिनट भूनें.

अब हल्दी, धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च, अमचूर और काला नमक मिलाएं. मसाला तेल छोड़ने लगे तो उबले और मैश किए आलू डालकर अच्छे से मिलाएं.

इसमें 2 कप पानी डालें और धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक उबालें ताकि रसा गाढ़ा हो जाए. गैस बंद करके ऊपर से कटा हरा धनिया डालें.

आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें. कचौड़ी को आम पूरी से थोड़ा छोटा और हल्का मोटा बेल लें.

कढ़ाई में तेल तेज गरम करें. गरम तेल में कचौड़ियों को डालें और कड़छी से हल्का दबाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.

गरमा-गरम फूली हुई क्लब कचौड़ी को चटपटी रसेदार आलू की सब्जी के साथ लंच में सर्व करें.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *