Headlines

Homemade Tooth Powder: नीम और लौंग से मिनटों में बनाएं नेचुरल हर्बल मंजन, मसूड़े बनेंगे मजबूत और दांत होंगे सफेद; जानें आसान तरीका – homemade herbal tooth powder how to make 100% natural herbal toothpaste recipe neem clove cardamom cinnamon turmeric for white strong teeth tvist


Homemade Tooth Powder: सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले अक्सर लोग बाथरूम में जाकर दांत साफ करते हैं. ऐसे में हर दिन दांत साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में होता है. लेकिन इसके बाद भी अक्सर लोगों के दांतों में कीड़े लगने की और बाकी समस्याएं देखने को मिलती हैं. ऐसे में कुछ लोगों का टूथपेस्ट पर से विश्वास डगमगा जाता है. दरअसल, आजकल टूथपेस्ट भी केमिकल युक्त आते हैं. ऐसे में बहुत से लोग हैं, जो दांतों को साफ करने के लिए घरेलू ऑप्शंस की तलाश में रहते हैं.

अगर आप भी दांतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट छोड़कर घरेलू ऑप्शन आजमाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको घर पर एक आसान हर्बल टूथ पाउडर बनाने का तरीका बताने वाले हैं. इसे बनाने के लिए नीम, लौंग, इलायची, दालचीनी और हल्दी जैसे आम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ये वो चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल पुराने समय में लोग दांतों का मजबूत करने के लिए किया करते थे. खास बात ये है कि इसे बनाने में न तो बहुत ज्यादा सामान चाहिए और न ही कोई मुश्किल तरीका अपनाना पड़ता है.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 4 चम्मच नीम पाउडर
  • 2 चम्मच लौंग पाउडर
  • 2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच बारीक पिसा सेंधा नमक
  • ½ चम्मच बेकिंग सोडा

बनाने का तरीका:  

1. हर्बल टूथ पाउडर बनाने के लिए सभी इंग्रेडिएंट्स को एक साथ मिलाने से पहले उन्हें अच्छी तरह छान लें. इससे मोटे या बड़े कण अलग हो जाएंगे और टूथ पाउडर ज्यादा बारीक हो जाएगा.

2. अब सभी पाउडर को एक साफ और सूखे बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि सभी इंग्रेडिएंट्स अच्छे से आपस में मिल जाएं.

ऐसे करें स्टोर

तैयार पाउडर को किसी साफ, सूखे और एयरटाइट कांच के जार में भरकर रखें. जार में नमी जाने से पाउडर खराब हो सकता है या उसमें गांठें पड़ सकती हैं. इसलिए हर बार इस्तेमाल करते समय सूखे चम्मच या सूखी उंगलियों से ही पाउडर निकालना बेहतर है.

कैसे करें इस्तेमाल?

इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़ी-सी मात्रा यानी एक छोटा चुटकी पाउडर लें. इसे मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश पर लगाकर दांतों पर बहुत हल्के हाथ से 1 से 2 मिनट तक ब्रश करें. इसके बाद मुंह को अच्छी तरह पानी से कुल्ला कर लें.

अगर आप चाहें तो इसके बाद अपने सामान्य टूथपेस्ट से भी ब्रश कर सकते हैं. खासकर रोजाना ओरल हाइजीन के लिए अपने डेंटिस्ट की सलाह और सामान्य फ्लोराइड टूथपेस्ट की जरूरत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

सेंसिटिव दांत-मसूड़े हैं तो बरतें सावधानी

अगर मुंह में छाले हैं, मसूड़े पहले से सेंसिटिव हैं या इनमें से किसी इंग्रेडिएंट से एलर्जी है, तो इस तरह के घरेलू टूथ पाउडर का इस्तेमाल न करें. मसूड़ों में खून आना, लगातार दर्द, दांतों में तेज संवेदनशीलता या दूसरी ओरल समस्या हो तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय डेंटिस्ट से सलाह लेना अच्छा है.

ध्यान दें: ये घरेलू टूथ पाउडर दांतों की किसी बीमारी का इलाज नहीं है. दांतों की सफाई और कैविटी से बचने के लिए नियमित ब्रशिंग, फ्लोराइड टूथपेस्ट और डेंटल चेकअप भी जरूरी है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *