IPL के बीच ही हार्दिक पंड्या से छिनेगी कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर ने भी जमकर लताड़ा – Hardik Pandya lose the captaincy midway in ipl 2026 mumbai Indians vs Gujarat titans aksp


मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर आईपीएल 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सवाल तेज हो गए हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी हार्दिक की बल्लेबाजी और मैच जिताने वाली पारियों की कमी पर चिंता जताई है. मुंबई इंडियंस का यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने अपने पहले पांच मैचों में से चार गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. 

गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता

आंकड़े MI की हालत साफ बयां करते हैं. टीम ने 5 मैचों में 972 रन लुटाए हैं, उनका इकॉनमी रेट 10.26 और बॉलिंग एवरेज 30.86 है. इससे साफ है कि गेंदबाज न तो रन रोक पा रहे हैं और न ही नियमित विकेट ले पा रहे हैं.

हार्दिक के प्रदर्शन पर सवाल

हार्दिक पंड्या का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 81 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं (एक मैच बीमारी के कारण मिस किया). अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि हार्दिक से अब एक बड़ी मैच जिताने वाली पारी की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: 4 श‍िकस्त से डूबी मुंबई इंड‍ियंस की नैया, कभी 5 हार के बाद बनी थी IPL चैम्प‍ियन… क्या हार्दिक पंड्या बन पाएंगे रोहित?

आकाश चोपड़ा ने लताड़ा

आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुझे याद नहीं कि हार्दिक ने आखिरी बार कब मैच जिताने वाली पारी खेली थी. छोटे-छोटे कैमियो जरूर दिखे हैं, लेकिन 70-80 रन की वो पारी, जिससे टीम अकेले मैच जीत जाए. वो अभी नहीं आई है. चोपड़ा ने यह भी सुझाव दिया कि टीम को नई सोच और निडर अप्रोच अपनाने की जरूरत है, साथ ही रदरफोर्ड को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर लाना चाहिए.

रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग

हार्दिक की कप्तानी भी अब आलोचना के घेरे में है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सुझाव दिया कि टीम को स्थिरता के लिए रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने पर विचार करना चाहिए, जिन्होंने MI को पांच खिताब दिलाए हैं.

यह भी पढ़ें: गुजरात के खिलाफ मैच से पहले MI को मिली गुड न्यूज, रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया ये अपडेट

क्या सिर्फ हार्दिक जिम्मेदार हैं?

हालांकि, MI की खराब स्थिति के लिए सिर्फ हार्दिक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा. टीम की गेंदबाजी लगातार फ्लॉप रही है और कई मौकों पर बड़े स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई है, जिससे बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. लेकिन कप्तान और सीनियर ऑलराउंडर होने के नाते हार्दिक की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. अगर वह एक बड़ी मैच जिताऊ पारी खेलते हैं, तो यह टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *