24 सितंबर को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और फिर 17 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे. ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र शनि के स्वामित्व का माना जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि मंगल के इस बदलाव का असर मेष, सिंह, धनु और मकर राशि वालों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा. मंगल और शनि का यह दुर्लभ संयोग चार राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकता है. इन राशियों के जीवन में जो भी दिक्कत, समस्याएं चल रही थीं, वो बहुत जल्द दूर हो सकती हैं.
मेष राशि
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है. किसी पुरानी योजना पर दोबारा तेजी से काम शुरू हो सकता है. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें भी गति आने के संकेत हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में स्थिति अनुकूल रह सकती है. कारोबार में सोच-समझकर निर्णय लेने से भविष्य में लाभ मिल सकता है. परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा. अपनों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे. इससे मन प्रसन्न रह सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह बदलाव सकारात्मक परिणाम ला सकता है. इस दौरान अपनी प्रतिभा को सामने लाने के मौके मिलेंगे. जिन कामों में अब तक रुकावट आ रही थी, वे सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत हो सकती है. फैसले लेने का आत्मविश्वास बढ़ेगा. सही समय पर लिया गया निर्णय लाभकारी साबित हो सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों की नए लोगों से मुलाकात होगी. इन संपर्कों से काम को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अनुकूल स्थिति बनने के संकेत हैं.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में जाना कई मायनों में खास हो सकता है. इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप जरूरी फैसले अधिक मजबूती के साथ ले सकेंगे. समय पर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ दे सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा. कारोबार करने वालों को भी फायदा मिलने की संभावना है. परिवार से जुड़ी परिस्थितियां मन के मुताबिक रहने से खुशी बनी रहेगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस बदलाव के बाद काम का दबाव कुछ कम महसूस हो सकता है. करियर में लंबे समय से चल रही परेशानियों में सुधार आने के संकेत हैं. कोई नया अवसर मिल सकता है. इससे काम आसान होने की उम्मीद है. कारोबार में हुए नुकसान से राहत मिलने की संभावना है. निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है. मंगल और शनि का प्रभाव कई मामलों में चीजों को व्यवस्थित करने में मदद कर सकता है. कुल मिलाकर करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं.
—- समाप्त —-
