रेनोवेशन के बीच किसने लगाई ‘मन्नत’ की कीमत? शाहरुख खान ने कराया चुप, बोले- नई गैलरी से चमकूंगा – shah rukh khan mannat 300 cr home gets renovated new gallery photo tmovb


बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान कमाल के एक्टर हैं और ये बात किसी से छिपी नहीं है. शाहरुख जितनी कमाल की एक्टिंग करते हैं, उतनी ही कमाल की बातें भी करना जानते हैं. एक बार फिर उन्होंने फैन के सवाल का मजेदार जवाब देकर दिल जीत लिया. असल में इन दिनों शाहरुख के बंगले मन्नत का रेनोवेशन चल रहा है. इस बंगले की कीमत करीब 300 करोड़ रुपये है. रेनोवेशन की वजह से वो परिवार के साथ मन्नत से बाहर रह रहे हैं. 

#AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख ने मन्नत के रेनोवेशन को लेकर फैंस को नया अपडेट दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि घर में एक नई गैलरी बनाई जा रही है. हो सकता है कि आगे चलकर वो इसी गैलरी से फैंस से मुलाकात करते नजर आएं. एक फैन ने शाहरुख से मजाक में कहा कि ‘सर, अगर इस बार गैलरी में नहीं आना है, तो मन्नत बेच दीजिए. जानते हैं किंग खान ने फैन के सवाल का क्या जवाब दिया.’

मन्नत पर क्या बोले शाहरुख 
शाहरुख ने फैन के सवाल का मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि अब नई गैलरी बना रहा हूं ना, तो वहीं से और भी चमकूंगा… नई गैलरी से. उम्मीद है कि वहां पकड़ने के लिए कोई हैंडल भी होगा.

शाहरुख खान अक्सर अपने जन्मदिन और खास मौकों पर मन्नत की बालकनी में आकर फैंस को अपनी झलक दिखाते हैं. हालांकि, इस बार रेनोवेशन के चलते वह अपने 60वें जन्मदिन पर बालकनी में नहीं आ पाए थे. उस समय उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फैंस से माफी भी मांगी थी. मन्नत में बन रही नई गैलरी, घर में चल रहे बड़े रेनोवेशन और विस्तार का हिस्सा है. अगस्त में प्रोड्यूसर और रियल एस्टेट डेवलपर आनंद पंडित ने बताया था कि उनकी कंपनी मन्नत के काम से जुड़ी हुई है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *