कानपुर में बेशर्मी की हदें पार: नशे में जमीन पर पड़े शख्स पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गोलू फरार – Shameless act in Kanpur Man urinates on intoxicated person lying on ground accused Golu absconds video viral lclam


कानपुर की सड़क पर 18-20 दिन पहले शराब के नशे में लेटे एक बेसुध व्यक्ति पर गोलू नाम के स्थानीय दुकानदार ने अपने साथियों के उकसाने पर बेशर्मी से पेशाब कर दिया. इसके बाद उसने पीड़ित के ऊपर बोतल से ठंडा पानी भी डाला. इस पूरी घटना का वीडियो आरोपी के साथियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 16 सितंबर को खुद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

वायरल वीडियो से सामने आई करतूत

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई. पीड़ित व्यक्ति द्वारा कोई शिकायत न दर्ज कराने के कारण पुलिस दारोगा की तरफ से मामला दर्ज किया गया. एसीपी दिलीप सिंह के मुताबिक जांच में पता चला कि यह घटना करीब 18 से 20 दिन पुरानी है. आरोपी युवक की पहचान गोलू के रूप में हुई है, जिसकी स्थानीय स्तर पर एक दुकान है.

साथियों के कहने पर की शर्मनाक हरकत

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोलू ने शराब के नशे में अपने दोस्तों के उकसावे में आकर ठंडे पानी की जगह पीड़ित पर पेशाब किया था. इसके तुरंत बाद उसने बोतल से उस पर ठंडा पानी डाला. उसके साथियों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर डाल दिया. घटना का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गोलू पुलिस के डर से फरार हो गया है.

पुलिस की कार्रवाई और तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 292, 352, 355 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीम आरोपी गोलू को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *