गाय के साथ अश्लील हरकत और मारपीट, CCTV वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा – varanasi cow cruelty cctv video viral pradeep baba arrested lclcn


उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गाय के साथ अश्लील हरकत और क्रूरता करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट इलाके का है. 17 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे की घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी. फुटेज सामने आने और वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की.

करीब एक मिनट के CCTV वीडियो में एक व्यक्ति गाय के साथ अश्लील हरकत और मारपीट करता दिखाई दे रहा है. घटना के दौरान उसने भगवा रंग का कुर्ता पहन रखा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और CCTV फुटेज के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे पुराना पान दरीबा, थाना लक्सा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: वाराणसी: BHU में IIT और मेडिकल छात्रों की साइकिलें चुराने वाला गैंग गिरफ्तार, ऐसे खुला राज

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई अलग से की गई है. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के तहत भी कार्रवाई की गई.

वाराणसी​

आरोपी ने नशे में होने की बात कही

आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार रावत उर्फ प्रदीप बाबा के रूप में हुई है. वह वाराणसी के डी 51/68 पुराना पान दरीबा, थाना लक्सा का रहने वाला है और उसकी उम्र 45 वर्ष है. पुलिस के अनुसार, वह वाराणसी के महिला जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर साफ-सफाई का काम करता है.

पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्य पर पछतावा जताया. उसने पुलिस को बताया कि गांजे के नशे में उसने यह हरकत की थी और आगे ऐसा दोबारा नहीं होगा. पुलिस ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *