स्वरा भास्कर का ‘जौहर’ कमेंट भूले सिवेत तोमर? दोनों की बाचतीच देख भड़का राजपूत समुदाय, बोले- वो माफी मांगेंगी – Siwet tomar said swara bhaskar apologised jauhar remake rajput ladies rise and fall shehzad Poonawalla tmovh


रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में बड़ा बवाल हुआ है. पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला संग मारपीट करने के बाद इंफ्लुएंसर सिवेत तोमर को शो से बाहर का रास्ता दिखा गया. दोनों के बीच स्वरा भास्कर और गेम में अल्टीमेट रूलर बनने को लेकर झगड़ा हुआ. बात इतनी बढ़ी कि सिवेत हाथापाई पर उतर गए. शो से निकलने के बाद सिवेत ने सफाई दी है. उन्होंने हेटर्स के सभी सवालों के जवाब दिए हैं.

सिवेत ने तोड़ी चुप्पी

इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर सिवेत ने सबसे पहले एग्रेशन दिखाने पर माफी मांगी. शहजाद पर हाथ उठाने के एक्शन को गलत बताया. उन्होंने अपनी बिरादरी यानी राजपूत भाइयों को क्लियर किया कि क्यों उन्होंने स्वरा भास्कर से बात की थी. सिवेत के मुताबिक, लोग बोलते हैं राजपूत होकर स्वरा के साथ कैसे बैठ गया? उन्होंने कहा- मैं इसलिए उनके साथ बैठा क्योंकि उन्होंने कहा था वो सॉरी बोलेंगी. लेकिन बातचीत में जब जौहर वर्ड आया तो मेकर्स ने वो क्लिप हटा दी.

वो कहते हैं- मेरा स्वरा से बात करना मेरी जाति के लोगों को बुरा लगा है. मैं आज भी कहता हूं मैं उसके साथ नहीं हूं. स्वरा ने मुझे शो में सॉरी बोला था. शो से ये क्लिप एडिट की गई है क्योंकि जौहर की बातें वो नहीं दिखा सकते. शो में हम लोग रिलीजन कार्ड नहीं खेल सकते. अगर स्वरा ने सॉरी नहीं बोला होगा तो मैं बीच रोड पर खड़ा हो जाऊंगा. तुम लोगों को जो कुछ करना हो करना. ये मेरी जुबान है. मैंने पहले दिन ही कह दिया था स्वरा से बात नहीं करूंगा. फिर क्यों उसके साथ जाऊंगा? 

”स्वरा ने मुझसे बात करने को कहा था. मैंने उन्हें क्लियर किया कि पहले आपको मेरा मुद्दा सुनना होगा. स्वरा ने मुझे कहा कि मैं हर एक राजपूत रानी और महिला की इज्जत करती हूं. मैं पद्मावत बनाने वाले डायरेक्टर से नाराज थी. उसने उन रानियों का दर्द क्यों नहीं दिखाया. मैंने स्वरा से बस इतना कहा कि अगर आप मेरे पूरे समाज से माफी मांग सकते हो तो ठीक है. स्वरा ने 2 घंटे की बातचीत में मुझे 4 बार कहा कि वो सॉरी बोलने को तैयार हैं. स्वरा जब शो से बाहर आएंगी तो उन्हें अपने बगल में बैठाकर मैं उनसे सॉरी बुलवाऊंगा.”

सिवेत ने क्लियर किया कि उनका आज भी स्वरा से कोई लेना-देना नहीं है. रियलिटी शो से बाहर होकर सिवेत को अच्छा नहीं लग रहा है. सोशल मीडिया पर दावा है कि सिवेत को मेकर्स वापस बुलाने की सोच रहे हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *