‘बॉर्डर 2 से बनाई दूरी, पाकिस्तानी हसीना संग दिखे’, दिलजीत दोसांझ पर भड़के मीका, लगाए आरोप – diljit dosanjh skipped border 2 promotion for pakistani actress hania aamir claimed mika singh tmovj


दिलजीत दोसांझ का नाम आज के समय में पूरी दुनिया में छाया हुआ है. करोड़ों लोग उनके कॉन्सर्ट में शामिल होते हैं. इसी बीच वो बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आते रहते हैं. हालांकि मीका सिंह का मानना है कि दिलजीत अपनी पिक्चरों को प्रमोट नहीं करते. जबकि वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग अपनी फिल्म सरदारजी 3 को जमकर प्रमोट करते हैं. हाल ही में उन्होंने सिंगर को इस बात पर घेरा भी है. 

टाइम्स नाऊ संग बातचीत में मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ की उपलब्धि पर बात की. उन्होंने बताया कि वो उनसे बिल्कुल भी नहीं जलते हैं. मीका के मुताबिक उनके भाई दलेर मेंहदी के बाद, दिलजीत ने पगड़ी पहनकर दुनिया में पहचान बनाई, जिसे लेकर उन्हें उनपर बहुत गर्व भी है. लेकिन जब फिल्म प्रमोशन की बात आती है, तो मीका को लगता है कि दिलजीत इसमें आगे नहीं आते हैं.

बॉर्डर 2 पर दिलजीत को घेरा

फिल्म बॉर्डर 2 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- मैं गलत भी हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि जब बॉर्डर 2 रिलीज हुई, तब दिलजीत पाजी ने उसे एक प्रतिशत भी प्रमोट नहीं किया. उन्होंने सनी पाजी को एक प्रतिशत भी धन्यवाद नहीं दिया. मैंने कभी दिलजीत को ये कहते नहीं देखा कि मेरी सनी देओल के साथ फिल्म आ रही है और ये बहुत बड़ी बात है.

‘उन्होंने कभी बॉर्डर 2 के बारे में बात नहीं की. जब फिल्म रिलीज हुई और उसके बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में पोस्ट करते नहीं देखा. मैं वापस आऊंगा भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उसके बारे में भी कोई पोस्ट नहीं किया. उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में एक पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार थी.’ 

मीका ने आगे दिलजीत पर सवाल उठाते हुए कहा- मुझे ये समझ नहीं आता, जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं तो बॉलीवुड को प्रमोट क्यों नहीं करते? फिर आप कहते हैं कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है. लेकिन आप बॉलीवुड में काम करते हैं. मैं उनसे एक भाई की तरह ये बातें कह रहा हूं. बॉर्डर 2 हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. ये हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है. आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते? आप उनका इंस्टाग्राम चेक कर सकते हैं और देख सकते हैं कि क्या वहां बॉर्डर 2 को प्रमोट करने वाला एक भी वीडियो है.

मीका के दावों पर अगर गौर किया जाए, तो दिलजीत ने बॉर्डर 2 से जुड़ा प्रमोशनल कंटेंट शेयर किया था. उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था और फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा भी रहे थे. इसमें फिल्म का ट्रेलर और अन्य प्रमोशनल कंटेंट शामिल था. उन्होंने फिल्म से जुड़े कुछ बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो भी शेयर किए थे. बस वो ऑन-ग्राउंड प्रमोशन से दूर थे, क्योंकि उनकी फिल्म सरदारजी 3 को लेकर इंडिया में काफी बवाल मचा था. 

हानिया संग दिलजीत की फिल्म पर ऐतराज

इसी बातचीत में मीका आगे दिलजीत की फिल्म सरदारजी 3 पर भी रिएक्ट करते हैं. उनका कहना है कि दिलजीत ने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी. उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था. उनके मुताबिक दिलजीत दोसांझ को हर चीज को प्रमोट करनी चाहिए. 

हालांकि मीका इस दौरान ये भी कहते हैं कि जब भी दिलजीत दोसांझ को उनकी जरूरत पड़ी, वो उनके साथ खड़े रहे. फिर चाहे वो खालिस्तानी विवाद में हो या करियर की शुरुआत में उन्हें गाने रिकॉर्ड करने की सुविधा उपलब्ध कराना हो. मीका सिंह के मुताबिक, उन्होंने दिलजीत की बहुत मदद की. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *