ट्रंप से हुई गलती! चुनाव का जिक्र करते हुए इस देश की जगह ले लिया भारत का नाम – donald trump mistakes india for brazil election us voting questions ntc acwi


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में भारत के राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र कर दिया, जबकि उनका इशारा ब्राजील के चुनाव की ओर था. ट्रंप ने अपने पोस्ट में ब्राजील की जगह भारत लिख दिया. ब्राजील में इस समय चुनाव हुए हैं और उसी दिन नतीजे भी सामने आए. उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए, जहां कई राज्यों में वोटों की गिनती में हफ्तों लग जाते हैं. 

ट्रंप ने अपने पोस्ट में अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया का जिक्र कर इसे सवालों के घेरे में ला दिया है. उन्होंने लिखा कि डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया, कैलिफॉर्निया, और अमेरिका के दूसरे शहरों और राज्यों में बहुत कम अंतर से आए चुनावी नतीजों की गिनती में कई हफ्ते लग जाते हैं. उन्होंने लिखा, ‘अमेरिका में वोटिंग करप्ट है.’ 

ब्राजील के चुनाव की बात करें, तो ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो ने मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा पर बढ़त बना ली है. 99% से ज्यादा वोटों की गिनती के बाद फ्लावियो को 47.2% वोट मिले हैं, जबकि लूला के खाते में 45 फीसदी वोट हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने किया ‘सुपर इंटेलिजेंस फोर्स’ का ऐलान, कहा- AI की रेस में अमेरिका रहेगा नंबर 1

किसी भी उम्मीदवार को सीधे जीत के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिला है. जिसके बाद देश की इलेक्टोरल कोर्ट ने ऐलान किया कि लूला और फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच अब 25 अक्टूबर को रनऑफ मुकाबला होगा. लूला ने नतीजे को अप्रत्याशित बताया और कहा कि उन्हें भरोसा था कि वह पहले ही राउंड में जीत जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले दिन से एक नई कैंपेन शुरू होगी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *