17 अक्टूबर को सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. फिर 16 नवंबर तक यहीं रहेंगे. तुला राशि में सूर्य के आने से एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने वाला है. दरअसल, तुला राशि में शुक्र और बुध पहले से विराजमान हैं. दोनों ग्रहों की युति से यहां लक्ष्मी नारायण राजयोग बना हुआ है. सूर्य जब तुला राशि में पहुंचेंगे तो बुध के साथ बुधादित्य और शुक्र के साथ शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे. यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.
सिंह राशि
सिंह राशि के साहस और पराक्रम में वृद्धि संभव है. आत्मविश्वास बढ़ने से करियर में बड़ी सफलता पाएंगे. लंबे समय से चल रहे प्रयासों में सफलता मिल सकती है. अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. वेतन बढ़ने के योग बन सकते हैं. व्यापार करने वालों को भी फायदा मिल सकता है. कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है. धन की स्थिति भी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाली है.
तुला राशि
सूर्य का यह गोचर तुला राशि में ही होगा. ऐसे में यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. नौकरी और व्यापार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में कई उपलब्धियां मिल सकती हैं. नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी. करियर में बदलाव के अवसर आ सकते हैं. आमदनी में सुधार के योग हैं. आय के स्रोत एक से अधिक हो सकते हैं. रुपया-पैसा आसानी से आपके पास आएगा. नौकरी और व्यापार दोनों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. सावधानी और धैर्य के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का तुला राशि में गोचर करियर से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है. नौकरी और व्यापार में मान-सम्मान बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में एक साथ कई उपलब्धियां मिल सकती हैं. नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं. प्रमोशन-इन्क्रीमेंट जैसे योग बनते दिखाई दे रहे हैं. करियर में बदलाव की स्थिति बन सकती है. कामकाज से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. आमदनी में सुधार के संकेत हैं. हालांकि, महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अतिरिक्त सावधानी रखना जरूरी होगा.
—- समाप्त —-
