US‑Iran‑Israel War Live Updates: अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर ब्रेक लगने के बाद ईरान और इजरायल एक बार फिर से जंग के मुहाने पर पहुंच गए हैं. इसी बीच ईरान की न्यूज एजेंसी ने तेहरान के विभिन्न हिस्सों में एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा दुश्मन के टारगेट को निशाना बनाए जाने की जानकारी दी है.
इस सैन्य हलचल के तुरंत बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि उनकी सेना ईरान के खिलाफ युद्ध दोबारा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इजरायल फिलहाल इस नए हमले के लिए अमेरिका की ओर से ‘ग्रीन लाइट’ यानी हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहा है. उधर, धमाकों की खबर के बाद ईरानी सरकारी ने बयान जारी कर कहा कि ईरान के सरकारी संस्थान पूरी एकता और अनुशासन के साथ अपना काम कर रहे हैं. ईरान के अनुसार, इजरायल की हत्या की साजिशें विफल रही हैं और अब युद्ध का मैदान व कूटनीति एक ही मोर्चे के रूप में समन्वित होकर काम कर रहे हैं.
ईरान-इजरायल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें…
