पुराने सिस्टम बन रहे सिरदर्द! फिर ठप हो सकती हैं जरूरी सेवाएं, US इंटेलिजेंस चीफ ने दी चेतावनी – us warns more tech outages system upgrades jay clayton ntc amkr


अमेरिका में आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा टेक्नोलॉजी आउटेज और सर्विस में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. यूएस डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस जे क्लेटन ने यह चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनियां और सरकारी एजेंसियां अपने पुराने सिस्टम अपग्रेड कर रही हैं, जिससे ट्रांजिशन के दौरान तकनीकी गड़बड़ियां होना तय है.

सीएनएन के एक प्रोग्राम में क्लेटन ने कहा, ‘हमें ग्लिचेस, गैप्स और सर्विस में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा.’

क्लेटन का यह बयान यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने हालिया टेक्नोलॉजी फेलियर्स के लिए कंपनियों के सिस्टम अपग्रेड को जिम्मेदार ठहराया था.

इंटेलिजेंस चीफ ने साफ किया कि तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के कारण पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ रहा है, इसलिए सिस्टम की परफॉर्मेंस सुधारने और साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए ये अपग्रेड बेहद जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें: इजरायल के पूर्व PM का सरकार बनाने के लिए आइजेनकोट को सपोर्ट, नेतन्याहू की लीडरशिप में काम करने से किया मना

क्लेटन ने बताया कि आउटेज किसी कोऑर्डिनेटेड या स्टेट-स्पॉन्सर्ड हमलों की वजह से नहीं हुए हैं, बल्कि इनका लिंक टेक्निकल अपग्रेड से है.

हालांकि, उन्होंने एफबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमलों की अलग-अलग रिपोर्ट्स पर कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच करने वाले सही समय पर इसके जवाब सामने रखेंगे.

बता दें, इस महीने कई टेक्नोलॉजी फेलियर्स ने अमेरिका के अहम सिस्टम्स की रफ्तार रोक दी थी. इनमें देशभर में एयर ट्रैवल का ठप होना, ईमेल सर्विसेज को प्रभावित करने वाला माइक्रोसॉफ्ट आउटेज, कई बड़े बैंकों में आई तकनीकी खराबी और नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के नेटवर्क में हुई अस्थायी रुकावट शामिल है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *