नई दिल्ली में 27 से 29 नवंबर तक सजेगा शब्दों, सुरों और विचारों का महाकुंभ ‘साहित्य आजतक 2026’ – sahitya aaj tak 2026 delhi registration details speakers performances full list ntc apdy


साहित्य, कला, संगीत और भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित उत्सव ‘साहित्य आजतक’ काभव्य आयोजन आगामी 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में होने जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में तीन प्रमुख मंचों ‘हल्ला बोल चौपाल’, ‘दस्तक दरबार’ और ‘साहित्य तक’ पर विचारों, कविता, संगीत, नाटक और संवाद की अविरल धारा बहेगी. इसके साथ ही युवाओं नई प्रतिभाओं के लिए माइक के लाल का मंच भी सजेगा.

महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ 27 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी के स्वागत संबोधन से होगा. इस वर्ष के आयोजन में आध्यात्म और पौराणिक गाथाओं से लेकर समकालीन राजनीति,सिनेमा, युवा कविता, सूफी संगीत और एआई की चुनौतियों जैसे विषयों पर गहन चर्चा और शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

दिग्गजों का महाजुटान: राजनीति, साहित्य और कला का संगम

साहित्य आजतक 2026 के मंच पर इस बार देश की कई नामचीन हस्तियां शिरकत कर रही हैं. ‘आजतक साहित्यजागृति सम्मान’ समारोह में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. राजनीतिऔर कूटनीति के गलियारों से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री व लेखिकास्मृति इरानी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद मनोज कुमार झा, सांसद व शायर इमरान प्रतापगढ़ी तथा पूर्वराजनयिक पवन के. वर्मा, लक्ष्मी पुरी और नवतेज सरना विभिन्न सत्रों में अपने विचार रखेंगे.

साहित्य और लेखन जगत से साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता उदय प्रकाश, नमिता गोखले, अनामिका, बद्री नारायण तिवारी, लोकप्रिय लेखक चेतन भगत, माइथोलॉजिस्ट देवदत्त पटनायक, दिव्य प्रकाश दुबे, आनंद नीलकंठन, अमीगणात्रा, यतींद्र मिश्र, साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंदजोशी, देवेंद्र मेवाड़ी और सूर्यनाथ सिंह सहित कई प्रतिष्ठित रचनाकार पाठकों से रूबरू होंगे. इसके साथ ही पत्रकारिता और विश्लेषण जगत से रशीद किदवई, स्वाति चतुर्वेदी, नेहा दीक्षित, शाहिद सिद्दीकी, प्रदीप भंडारी भी चर्चाओं का हिस्सा बनेंगे. इस वर्ष प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी- डॉ. सुमिता मिश्रा, आशुतोष अग्निहोत्री, नीतीश्वरकुमार, पवन कुमार, यतीश कुमार और मुकुल कुमार भी अपनी साहित्यिक रचनाओं के साथ मंच साझा करेंगे.

सिनेमा, रंगमंच और सुरों की सजेगी शाम

सिनेमा और कला जगत से दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी (निर्माता मृदुला त्रिपाठी के साथ), पद्म विभूषण शास्त्रीयनृत्यांगना सोनल मानसिंह, अभिनेता यशपाल शर्मा और वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र गुप्ता इस उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे.

तीन दिनों के दौरान दर्शकों को कई यादगार सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी

आध्यात्म एवं भक्ति: डॉ. कुमार विश्वास तीनों दिन दोपहर के सत्र में अपनी विशेष संगीतमय प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम’ पेश करेंगे. इसके अलावा 27 नवंबर की रात लोकप्रिय गायक हंसराज रघुवंशी ‘भजन क्लबिंग’ के जरिए समां बांधेंगे,वहीं 29 नवंबर को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ‘द शिवा वे’ सत्र में मन की शांति पर संवाद करेंगे.

संगीत और सूफी महफिल: 28 नवंबर की शाम मशहूर पार्श्व गायक जावेद अली की लाइव परफॉरमेंस होगी. 29 नवंबर की रात उत्सव का समापन पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी द्वारा निर्मित विशेष संगीतमय शो ‘तत्सत – मोकोकहां ढूंढे रे बंदे’ से होगा, जिसमें कबीर और सूफी संगीत की झलक मिलेगी. इसके अतिरिक्त सोनम कालरा की ‘सूफीमहफिल’, मुनाफ लुहार का ‘बुल्ले शाह प्रोजेक्ट’, ऑल-फीमेल बैंड ‘रंग-ए-महफिल’ की ओर से आशा भोसले को संगीतमय श्रद्धांजलि और नीरू सोनी की ग़ज़ल प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेंगी.

रंगमंच और नाटक: मंच पर धूमिल की रचना पर आधारित और आर. एस. विकल द्वारा निर्देशित एकल नाटक ‘पटकथा- संसद से सड़क तक’ में राजेंद्र गुप्ता अभिनय करते नजर आएंगे. वहीं, एम. सईद आलम के निर्देशन में ‘चलते-चलतेविद मीना कुमारी’, विशाखा श्रीवास्तव का सोलो एक्ट ‘कैकेयी: एक अनसुनी कहानी’ और अंजना चांडक का मोनोड्रामा‘द्रौपदी की अंतर्कथा’ भी मंचित किए जाएंगे.

मुशायरा और कवि सम्मेलन: तीनों दिन शाम के सत्रों में भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमेंनवाज देवबंदी, मंजर भोपाली, शकील आजमी, इकबाल अशहर, अजहर इकबाल, आलोक यादव, अरुण आनंद, स्वयंश्रीवास्तव और निधि नरवाल सहित देश के नामचीन व युवा शायर और कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे.

समारोह का एक विशेष आकर्षण 7 श्रेणियों में ‘आजतक साहित्य जागृति सम्मान’ समारोह भी है, जिसमें आजतक साहित्य जागृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड विजेता के साथ ही सात श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा.

साहित्य, संगीत और कला के इस त्रिदिवसीय उत्सव में प्रवेश के लिए इच्छुक दर्शक इंडिया टुडे ग्रुप के आधिकारिक माध्यम (aajtak.in/sahitya) से अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *