बिहार में ‘सुशासन दिवस’ मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां बताएगी पार्टी – jdu bihar sushasan diwas nitish kumar development works 21 years ntc amkr


बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) 24 नवंबर को सुशासन दिवस मनाने जा रही है. इस मौके पर पार्टी प्रदेश के सभी 38 जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसके जरिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए विकास कार्यों और पिछले दो दशकों में बिहार में आए बदलावों को जनता के बीच रखा जाएगा. सुशासन दिवस से एक दिन पहले यानी 23 नवंबर को JDU ने पूरे बिहार में दीपोत्सव मनाया.

दरअसल, 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पूर्ण कार्यकाल वाली सरकार की कमान संभाली थी. अब इस तारीख के 21 साल पूरे हो रहे हैं. JDU इसी मौके को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है.

सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर 23 नवंबर को JDU की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया गया. इसके तहत पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, जिला और प्रखंड कार्यालयों में दीप जलाए गए.

आज JDU सभी 38 जिलों में ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करेगी. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने 24 नवंबर 2005 को बिहार के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताया है. उनके मुताबिक, इसी दिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन की नई शुरुआत हुई थी.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने थपथपाई सम्राट चौधरी की पीठ, बिहार में NDA के विकास कार्यों का किया गुणगान

पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए कामों की जानकारी देगी. इसके लिए पंचायत, वार्ड, प्रखंड और जिला स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारी की गई है. 17 से 19 नवंबर तक पंचायत और वार्ड स्तर पर परिचर्चा हुई, जबकि 20 से 22 नवंबर तक प्रखंड और सेक्टर स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं.

JDU अपने कार्यक्रमों में नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए कामों को प्रमुखता से रखेगी. इसमें सड़क और पुलों का निर्माण, गांवों तक बिजली पहुंचाना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए काम शामिल हैं.

इसके अलावा लड़कियों के लिए साइकिल योजना, पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण और जीविका समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी. कानून-व्यवस्था में सुधार को भी पार्टी अपनी उपलब्धियों के रूप में पेश करेगी.

24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. हालांकि, मार्च 2000 में भी वह कुछ दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था.

अब 24 नवंबर 2026 को उनके पहले पूर्ण कार्यकाल की शुरुआत के 21 साल पूरे हो रहे हैं. JDU इस मौके पर दीपोत्सव और सुशासन दिवस के कार्यक्रमों के जरिए नीतीश कुमार के शासनकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *