कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की रफ्तार, 25 नवंबर से 75 किमी होगी अधिकतम स्पीड – yamuna expressway speed limit reduced to 75 kmph from november 25 due to fog ntc apdy


ठंड शुरू होते ही कोहरा और धुंध भी बढ़ने लगी है. ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण ने 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटे से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा करने का निर्देश दिया है.

प्राधिकरण के निर्देश के मुताबिक, कोहरे के मौसम में वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए एक्सप्रेसवे पर नई गति सीमा के बोर्ड लगाए जाएंगे. इसके अलावा समाचार पत्रों के जरिए भी वाहन चालकों को इसकी जानकारी दी जाएगी. कोहरे में सुरक्षित सफर को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. इसके तहत एक्सप्रेसवे के एंट्री-एग्जिट पॉइंट, टोल प्लाजा और रोड साइड फैसिलिटी पर पंपलेट बांटे जाएंगे. टोल प्लाजा पर पीए सिस्टम के जरिए लगातार अनाउंसमेंट भी कराया जाएगा.

इसके अलावा कोहरे के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े निर्देश रेडियो एफएम के जरिए भी प्रसारित किए जाएंगे. एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट, टोल प्लाजा और अन्य प्रमुख जगहों पर बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सावधानी बरतने की जानकारी मिल सके.

रिफ्लेक्टिव टेप की स्थिति पर भी चिंता

प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर लगे रिफ्लेक्टिव टेप की स्थिति पर भी चिंता जताई है. पत्र में कहा गया है कि कई जगहों पर लगे साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टिव टेप की चमक काफी कम हो गई है. इसके कारण रात के समय एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त रोशनी और दृश्यता नहीं मिल पाती. ऐसे में तत्काल नए रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर फॉग लाइट लगाने को कहा गया है.
 

15 दिसंबर से कम होती थी स्पीड़

शनिवार, रविवार और अन्य छुट्टियों के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है. इसे देखते हुए प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर ऐसी प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स भुगतान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. जेपी इंफ्राटेक को पहले जारी किए गए सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित करने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्राधिकरण को प्राधिकरण को सौंपने को कहा गया है. गौरतलब है कि हर साल 15 दिसंबर से एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट कम की जाती थी, लेकिन इस बार कोहरा जल्दी होने की वजह से 25 नवंबर से ही स्पीड लिमिट घटा दी गई है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *