दिल्ली AIIMS को मिली बड़ी उपलब्धि, बर्न्स और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के लिए बना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस – Delhi aiims burns reconstructive surgery center of excellence Tvisa


दिल्ली AIIMS के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. एम्स के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 ने आधिकारिक तौर पर ‘रोटरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बर्न्स एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी’ घोषित किया है. इससे गंभीर रूप से झुलसे हुए मरीजों के इलाज, बेहतर सर्जरी और शरीर के खराब हिस्सों को दोबारा बेहतर बनाने वाली सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा.

गंभीर रूप से झुलसे हुए कई मरीजों को लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है और एक से ज्यादा सर्जरी की जरूरत पड़ती है. ऐसे में मरीज की जान बचाने के साथ उसके शरीर के ज्यादा झुलस चुके हिस्सों की बनावट और काम करने की क्षमता को वापस लाना भी इलाज का अहम हिस्सा होता है. ताकि व्यक्ति इलाज के बाद पहले जैसा जीवन फिर से जी सके. इसके लिए झुलसे हुए मरीजों की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी भी की जाती है.  

यह भी पढ़ें: क्या आयुर्वेदिक दवाओं से हार्ट की ब्लॉकेज खत्म हो सकती है? एम्स आयुर्वेद के डायरेक्टर ने बताया कितना फायदेमंद

गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए क्यों जरूरी है रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी?

दिल्ली एम्स में प्लास्टिक और बर्न सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. मनीष सिंघल ने Aajtak.in को बताया कि जब किसी व्यक्ति का शरीर गंभीर रूप से जल जाता है, तो स्किन और उसके नीचे मौजूद टिश्यू को नुकसान पहुंच सकता है. कई बार घाव भरने के बाद भी स्किन धीरे- धीरे सिकुड़ जाती है और वहां निशान बन जाते हैं. इसे  मेडिकल की भाषा में स्किन स्कारिंग कहा जाता है. अगर यह स्कारिंग हाथ, पैर पर हो तो व्यक्ति को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में इसको ठीक करने के लिए रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की जाी है. जैसे, अगर जलने के कारण हाथ की उंगलियां ठीक से नहीं मुड़ पा रही हैं या गर्दन की स्किन सिकुड़ गई है,तो सर्जरी से इसको ठीक करने की कोशिश कि जाती है. एम्स के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में में इस तरह की सर्जरी की जाती हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एम्स में इलाज के लिए फ्री में बनेगा स्मार्ट कार्ड… अब नहीं होगा कैश निकालने और UPI का झंझट

एम्स और रोटरी की पहल से क्या होगा फायदा?

एम्स के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिलने से बर्न्स केयर और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञता और सहयोग को बढ़ावा देने की उम्मीद है. इस पहल में बर्न विभाग में और भी आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. यह गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *