जम्मू-कश्मीर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को मंजूरी, उमर सरकार ने जारी की अधिसूचना – jammu kashmir national law university budgam jammu campus omar abdullah ntc aktw


जम्मू-कश्मीर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है. ओमर अब्दुल्ला सरकार ने यूनिवर्सिटी बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसका मुख्य कैंपस कश्मीर के बडगाम जिले में होगा, जबकि जम्मू में सैटेलाइट कैंपस बनाया जाएगा. जम्मू-कश्मीर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एक्ट 30 नवंबर 2026 से लागू होगा.

इस संबंध में कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग ने दो नोटिफिकेशन जारी किए हैं. इनके जरिए 30 नवंबर से यूनिवर्सिटी की स्थापना को प्रभावी किया जाएगा. सरकार के इस फैसले को जम्मू और कश्मीर, दोनों क्षेत्रों में कानूनी शिक्षा के अवसर बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूनिवर्सिटी का मुख्यालय और मुख्य कैंपस बडगाम जिले में स्थापित होगा. वहीं, जम्मू क्षेत्र में सैटेलाइट कैंपस बनाया जाएगा. इससे दोनों क्षेत्रों के छात्रों को उच्च स्तर की कानूनी शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: क्या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने सौरव दास को दिया था स्पीच का न्योता? नया खुलासा, एयरपोर्ट पर रोकने का लगाया था आरोप

यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के साथ रिसर्च और प्रोफेशनल ट्रेनिंग पर भी जोर दिया जाएगा. इसे कानूनी शिक्षा और शोध के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है.

ओमर अब्दुल्ला ने बजट में किया था ऐलान

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना का ऐलान मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने 7 मार्च 2025 को अपने पहले बजट भाषण में किया था. उन्होंने इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट रखा था. अब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इस योजना को आगे बढ़ाया है.

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का मुख्य कैंपस जम्मू में बनाए जाने की मांग को लेकर पहले जम्मू क्षेत्र में लॉ के छात्रों ने प्रदर्शन किया था. छात्रों की मांग थी कि यूनिवर्सिटी कश्मीर के बजाय जम्मू में स्थापित की जाए. अब सरकार ने बडगाम में मुख्य कैंपस और जम्मू में सैटेलाइट कैंपस बनाने का फैसला किया है. इसे दोनों क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *