यहां सड़कें हजारों वाहनों से खचाखच भरी हुई हैं, जो लगातार बद्रीनाथ की ओर बढ़ रही हैं और दर्शन के बाद वापसी कर रही हैं. पूरा धाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार है और ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो कोई बड़ा मेला लगा हो. बद्रीनाथ में अभी भी ठंड का सुहाना एहसास हो रहा है. हिमालय की ठंडी हवाएं, बर्फीली चोटियां और शांत वातावरण श्रद्धालुओं को बेहद आकर्षित कर रहा है.
