पंजाब के अमृतसर में GRP के ASI सुखचैन सिंह पर उस वक्त गोली चला दी गई, जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे. जगदेव खुर्द के पास तीन युवक उनके पीछे आए और अचानक फायरिंग कर दी. गोली उनकी बाजू को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है.
सुखचैन सिंह के मुताबिक, वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे. उस वक्त उन्होंने पुलिस की वर्दी नहीं पहनी थी. इसके बावजूद तीन युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी. उन्होंने बताया कि उन्हें हमलावरों की पहचान और हमले की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
—- समाप्त —-
