पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता हो गया है, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को टोल-मुक्त खोलने मंजूरी दे दी है और अमेरिकी नौसैनिक द्वारा लगाए गए ब्लॉकेड (नाकेबंदी) को तुरंत हटाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस-ईरान शांति समझौते का ऐलान करते हुए अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है. सभी को बधाई! मैं इसके जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और साथ ही, अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंज़ूरी देता हूं.
उन्होंने होर्मुज के रास्ते तेल सप्लाई लेने वाले देशों से कहा कि दुनिया भर के जहाज़ों, अपने इंजन चालू करो. तेल की सप्लाई शुरू होने दो!
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
—- समाप्त —-
