Headlines

अमेरिका संग ईरान जंग में फिर कूदेगा इजरायल? ट्रंप के ‘OK’ का इंतजार, हमले को तैयार नेतन्याहू – America Israel Attacks Iran War Latest News In Hindi Hormuz Strait Donald Trump Benjamin Netanyahu ntc mnrd


अमेरिका और ईरान के बीच फिर तेज हुए सैन्य तनाव के बीच इजरायल भी दोबारा युद्ध में शामिल हो सकता है. इजरायल जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के की मंजूरी का इंतजार कर रहा है.

इजरायल के सार्वजनिक प्रसारक Kan और न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यरुशलम के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा सैन्य टकराव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. ऐसे में अगर वॉशिंगटन चाहे तो इजरायल भी अमेरिकी अभियान का हिस्सा बन सकता है.

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका में अब ‘होर्मुज के भीतर होर्मुज’ की लड़ाई, क्या बनेगा जंग का अगला अखाड़ा?

एक इजरायली अधिकारी के हवाले से कहा गया, “जरूरत पड़ी तो हम फिर कार्रवाई करेंगे. हमने पहले भी अमेरिका के साथ खड़े होकर यह साबित किया है.” अधिकारी ने यह भी माना कि कोई भी इजरायल दोबारा युद्ध जैसी स्थिति नहीं चाहता, लेकिन ईरान की गतिविधियों को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता.

क्या इजरायल सच में ईरान जंग में दोबारा कूदेगा?

दूसरी तरफ इजरायली रक्षा बल (IDF) के अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सीधे सैन्य संघर्ष में शामिल होने की योजना नहीं बना रहा है. सेना का आकलन है कि फिलहाल ईरान भी इजरायल को इस टकराव में घसीटना नहीं चाहता और निकट भविष्य में इजरायल पर किसी बड़े हमले की आशंका नहीं है. इसके बावजूद सेना को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप को जान से मारने की नई साजिश? ईरान के ‘किलिंग प्लान’ पर इजरायल ने US को चेताया

होर्मुज में ईरान ने जहाजों पर किया था हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस बीच बताया कि हाल के हमले होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कारोबारी जहाजों पर ईरानी हमलों के जवाब में किए गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि ईरान के साथ हुआ अंतरिम समझौता अब उनके लिए खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने बातचीत में काफी समय गंवाया और अब वह आगे वार्ता जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *