‘अमेरिकी चुनाव के बाद 2 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आएगा तेल’, तेल की कीमतों पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा – trump claims oil prices to fall below 2 dollars after election iran tensions hormuz attacks ntc aktw


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल की कीमतों को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव के तुरंत बाद तेल की कीमतों में तेज गिरावट आएगी. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका तेल की कीमतों को 2 डॉलर प्रति गैलन से भी नीचे लाएगा. उन्होंने यह बयान ईरान के साथ जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़े हमलों के बीच दिया है.

इतना ही नहीं ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हो रहे हमलों को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि होर्मुज में लगातार कई हमले देखे जा रहे हैं, तो ट्रंप ने कहा कि ये हमले अमेरिका की ओर से किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में ऐसे और हमले देखने को मिलेंगे. ट्रंप के इस बयान से साफ है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई अभी जारी रह सकती है.

ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह युद्ध अमेरिकी चुनाव के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा. हालांकि, उन्होंने ईरान के साथ बातचीत को लेकर कोई ठोस संकेत नहीं दिया. ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान के साथ बातचीत की तलाश नहीं कर रहा है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान में फिर छिड़ी ‘तेल की जंग’, 5 ईरानी ऑयल टैंकर तबाह, खार्ग भी धुआं-धुआं

ट्रंप ने कहा कि अगर बातचीत होती भी है तो यह ऐसी चीज नहीं है, जिस पर अमेरिका अभी काम कर रहा है. उन्होंने ईरान के साथ संभावित समझौते को सिर्फ परमाणु मुद्दे तक सीमित नहीं बताया. उनका कहना है कि न्यूक्लियर समझौते के अलावा भी कई दूसरे मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा होंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि परमाणु मुद्दे पर समझौता होने की संभावना लगभग तय है. लेकिन इसके साथ कई दूसरे मुद्दे भी शामिल होंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका ईरान के साथ सिर्फ न्यूक्लियर डील नहीं करना चाहता.

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ा हुआ है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगातार हमले हो रहे हैं. यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है. यहां किसी भी तरह का तनाव बढ़ने से दुनिया भर में तेल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘अमेरिकी नेवी पर हमला हुआ तो ईरानी तेल टैंकरों को डुबो देंगे’, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की तेहरान को धमकी

‘चुनाव के बाद 2 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आएगा तेल’

ट्रंप ने तेल की कीमतों को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव के तुरंत बाद तेल की कीमतें तेजी से नीचे जाएंगी. अमेरिका तेल की कीमत को 2 डॉलर प्रति गैलन से भी नीचे लाने की कोशिश करेगा.

उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी अपनी राय रखी. ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों ही लड़ाई से थक चुके हैं. उन्होंने दोनों पक्षों को ऐसे दो लोगों के तौर पर बताया, जो लगातार लड़ते-लड़ते अब थक गए हैं.

ट्रंप के ताजा बयानों में ईरान के खिलाफ आगे भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई जारी रखने के संकेत मिले हैं. खासकर होर्मुज में और हमलों की उनकी चेतावनी से क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. वहीं, तेल की कीमतों को लेकर उनका दावा भी आने वाले दिनों में चर्चा में रह सकता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *