‘आशिकी’ से छाए घर-घर में फेमस हुए थे राहुल रॉय, बॉक्स ऑफिस पर हुई सुपरहिट, कितनी थी फीस? – aashiqui fame rahul roy downfall romantic video first salary mahesh bhatt movie tmovj


फिल्ममेकर महेश भट्ट ने बॉलीवुड को कई उभरते सितारे दिए हैं, जिनमें से राहुल रॉय का भी नाम शामिल है. 90s के दौरान उनकी भी अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी थी. 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ से उन्हें तुरंत स्टारडम मिला. इसके बाद उन्होंने 30-40 फिल्मों में काम किया. लेकिन अब वो कहीं गायब हो गए हैं. 

राहुल रॉय पिछले काफी समय से फिल्मों में नहीं आए हैं. उन्होंने आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म आगरा में देखा गया था, जो कांस फिल्म फेस्टिवल में भी स्क्रीन हुई थी. इसके बाद से वो फिल्मों से दूर हैं. राहुल बीते दिनों इंस्टाग्राम पर एक इंफ्लुएंसर के साथ रोमांटिक वीडियो बनाते देखे गए थे, जिसके बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सताने लगी. 

90s के स्टार थे राहुल रॉय

राहुल का स्टारडम अचानक नहीं खत्म हुआ है. उन्हें सालों से एक ऐसा दमदार रोल नहीं मिला, जो उन्हें आज के समय में बाकी 90s के सितारों की तरह कायम रख पाए. यही वजह है कि अब जेन-जी उन्हें नहीं जानते हैं. हालांकि 90s किड्स उनके स्टारडम से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. वो जानते हैं कि जब फिल्म आशिकी रिलीज हुई थी, तब उन्हें लेकर कितना क्रेज था. राहुल जब आशिकी से हिट हुए थे, तब उन्होंने 11 दिनों में एक ही साथ 47 फिल्में साइन कर ली थीं. लेकिन उनमें से कुछ फिल्में बंद भी हो गई थीं.

राहुल रॉय को अपनी पहली फिल्म ‘आशिकी’ के लिए 30,000 रुपये बतौर फीस में मिले थे. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद कुछ सालों पहले ही किया था. महेश भट्ट ने उन्हें चंद मिनटों में अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया था. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाने के लिए फिल्ममेकर ने अलग तरकीब चुनी थी. उन्होंने राहुल रॉय और फिल्म की हीरोइन अनु अग्रवाल के चेहरे को पोस्टर में छिपा दिया था, ताकि लोगों में उत्सुकता पैदा हो सके. मेकर्स ने फिल्म के गानों को पहले रिलीज किया, जो तुरंत सुपरहिट हो गए थे. इन सभी चीजों का फायदा फिल्म को मिला और राहुल रॉय रातोंरात स्टार बन गए. 

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी पहली ही फिल्म

फिल्म आशिकी 23 जुलाई 1990 में रिलीज हुई थी, जिसने 5 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. आज के समय में, ये 60-85 करोड़ रुपये के बराबर माना जाता है. फिल्म का बजट तब 30-40 लाख रुपये बताया जाता है. राहुल रॉय इसके बाद महेश भट्ट की कई फिल्मों में नजर आए. उन्होंने लगातार हिट गाने भी देने जारी रखे. मगर वक्त के साथ-साथ उनका स्टारडम धूमिल होता गया. आज वो काम के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. उन्हें इस तरह देखकर फैंस का दिल टूट गया है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *